फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Last date for admission in IGNOU is 15th February

Bhiwani News: इग्नू में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Last date for admission in IGNOU is 15th February
बहल। इग्नू से ग्रेजुएशन करने वाले एससी-एसटी कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। इन कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए इग्नू ने तीन ग्रेजुएशन कोर्स में निशुल्क दाखिले का प्रावधान किया है। जिन विद्यार्थियों ने बारहवीं पास की है वे विद्यार्थी इग्नू से तीन ग्रेजुएशन कोर्स में बिना किसी फीस के अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन


इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया की बारहवीं पास करने वाले एससी एसटी विद्यार्थी इग्नू के तीन ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों के लिए निशुल्क शिक्षा की योजना बनाई है। इग्नू बीएएम, बीएससीएम और बीकॉमएफ कोर्स में निशुल्क दाखिला ले सकते हैं। निशुल्क दाखिले के लिए विद्यार्थी के माता पिता की वार्षिक आय अढ़ाई लाख रुपये सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

दाखिले के लिए विद्यार्थी को 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 200 रुपये डेवलपमेंट फीस देनी होगी। इग्नू में दाखिला इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करवाया जा सकता है। इग्नू के जिला केंद्र जीडीसी मेमोरियल कॉलेज के समन्वयक रवि परमार ने बताया कि इग्नू में दाखिले की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed