{"_id":"64f4e728263f4c151a01b8c7","slug":"lanes-of-dabur-colony-turned-into-ponds-sewer-manholes-overflowing-due-to-blockage-bhiwani-news-c-125-1-pbt1004-4793-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डाबर कॉलोनी की गलियां बनी तालाब, ठप होने से ओवरफ्लो हो रहे सीवर मैनहोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डाबर कॉलोनी की गलियां बनी तालाब, ठप होने से ओवरफ्लो हो रहे सीवर मैनहोल
Mon, 04 Sep 2023 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के बाईपास रोड पर स्थित स्थानीय डाबर कॉलोनी के वार्ड 17 की गली नंबर 27 में सीवर लाइन के ठप होने से सीवरेज मैनहोल ओवरफ्लो हो रहे हैं। जिस कारण गली में पिछले काफी समय से गंदे पानी के ठहराव होने से स्थानीय लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
स्थानीय लोगो ने बताया कि लगभग आठ वर्ष पहले यहां पर सीवरेज लाइन बिछाई गई थी। उक्त लाइन उस समय आकार में छोटी बिछाए जाने के कारण इस समस्या का कारण बनी हुई है। उन्होंने बताया कि गली में लगभग 500 घरों की संख्या है। जिनके सीवरेज लाइन में कनेक्शन है और बिछी हुई सीवरेज लाइन का आकार छोटा होने के कारण गंदा पानी की निकासी न हो पाने से सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिन के समय में तो यह केवल दस प्रतिशत समस्या है, सुबह के समय में सीवरेज घरों के अंदर भी बैक मारते हैं। जिस कारण सीवरेज का गंदा पानी घरों में जमा हो जाता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के बारे में पीडब्ल्यूडी के विभाग और स्थानीय पार्षद को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
स्थानीय क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि कुछ समय पहले सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई। तब यहां मौके पर जेई और संबंधित विभाग के अधिकारी आए और ठप पड़ी सीवर लाइन की सफाई कराई गई। उन्होंने बताया कि तीन से चार बार इस बारे में सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। लेकिन इस समस्या पर किसी का कोई ध्यान नहीं। महिलाओं ने बताया कि स्थानीय पार्षद को भी इस समस्या के बारे में शिकायत दी गई तो उन्होंने स्थानीय पशु पालकों का हवाला देकर बात को रफादफा कर दिया। जबकि यहां पशु पालकों की संख्या न के बराबर है। कोई पशु पालक है भी तो वह अपने पशुओं के दैनिक अपशिष्ट पदार्थ को सीवर में नहीं जाने देते। महिलाओं ने बताया कि गंदे पानी के जमाव होने से क्षेत्र में मक्खी, मच्छर पैदा हो गए हैं और क्षेत्र में संक्रमण फैलने का भी खतरा बना हुआ है। शहर में हर रोज डेंगू के नए केस सामने आ रहे हैं। लेकिन इस समस्या पर किसी का कोई ध्यान नहीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो: 13
यहां लगभग 30 वर्ष से स्थायी निवासी है। लेकिन छोटी सीवरेज लाइन बिछी होने के कारण यह सब समस्या क्षेत्र में बनी हुई है। कई बार अधिकारियों काे अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। सुबह के समय तो घरों के टॉयलेट में सीवर का पानी बैक मारने के कारण घरों में भी गंदा पानी जमा हो जाता है।
-सोनू, स्थानीय निवासी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो: 14
यह समस्या काफी समय से है। सीवरेज ओवरफ्लो के समय में गली की शुरूआत से लेकर लगभग 800 मीटर तक सीवर का पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगो के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी होती है।
-प्रदीप कुमार, स्थानीय निवासी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो: 15
तीन से चार बार इस बारे में सीएम विंडो पर शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। अधिकतर समय सीवर ओवरफ्लो होने से घरों में भी सीवर का गंदा पानी जमा हो जाता है। जिस कारण मकान को दो से तीन फुट तक ऊंचा उठाना पड़ा। लेकिन अब भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।
- संगीता देवी, स्थानीय निवासी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो:16
गंदे पानी के जमा होने से यहां मक्खी, मच्छर पनप रहे हैं। जिसके प्रभाव से काफी समय से आस-पड़ोस के बच्चे भी बीमार हैं। शिकायत दर्ज कराने के बाद तो महकमे के अधिकारी सीवर की सफाई करा देते हैं। लेकिन यह इसका स्थायी समाधान तो नही है और न ही अधिकारी किसी नियमित अंतराल पर सीवरेज लाइन की सफाई कराते।
-कृष्णा देवी, स्थानीय निवासी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -