फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Land dispute in Bhiwani Cousin runs tractor over mother and son 70-year-old woman dies son critically injured

भिवानी में जमीन विवाद: चचेरे भाई ने मां-बेटे पर चढ़ाया ट्रैक्टर, 70 साल की बुजुर्ग महिला की मौत, बेटा गंभीर

Sat, 26 Sep 2026 09:50 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 26 Sep 2026 09:50 AM IST
सार

डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि यह घटना पारिवारिक जमीनी रंजिश का परिणाम है। घायल राजेश का इलाज जारी है, वहीं मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Land dispute in Bhiwani Cousin runs tractor over mother and son 70-year-old woman dies son critically injured
भिवानी सिविल अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के अंतर्गत आते गांव धनाना द्वितीय में शुक्रवार देर शाम जमीनी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत के टुकड़े को लेकर परिवार के ही लोगों के बीच चल रही तनातनी के दौरान एक पक्ष के युवक ने बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को बेरहमी से ट्रैक्टर के नीचे कुचल दिया। हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल है, जिसका हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और डीएसपी महेश कुमार समेत सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


समझाने पहुंचे थे खेत, चढ़ा दिया ट्रैक्टर
जानकारी के अनुसार, धनाना द्वितीय निवासी 70 वर्षीय प्यारी देवी के परिवार में जमीन को लेकर पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था। शुक्रवार शाम खेत में इसी मसले पर विवाद बढ़ गया। स्थिति को शांत कराने और बातचीत से हल निकालने के लिए प्यारी देवी अपने 38 वर्षीय बेटे राजेश के साथ खेत में पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि वहां कहासुनी इतनी बढ़ गई कि राजेश के चचेरे भाई अमित ने तैश में आकर दोनों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ा, बेटा रेफर
ट्रैक्टर से कुचले जाने के कारण दोनों गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों और परिजनों ने दोनों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्यारी देवी को मृत घोषित कर दिया। राजेश की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पहले पीजीआई रोहतक रेफर किया, जिसके बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए हिसार के जिंदल अस्पताल ले गए, जहां वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संभाला मोर्चा, हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी
वारदात की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी महेश कुमार और सदर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने मौके का मुआयना किया और अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।


डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि यह घटना पारिवारिक जमीनी रंजिश का परिणाम है। घायल राजेश का इलाज जारी है, वहीं मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस हत्या और हत्या के प्रयास समेत संबंधित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। गांव में किसी भी प्रकार के तनाव या अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed