{"_id":"57950c7e4f1c1b2d32c4ba5f","slug":"kusti-dangal-comptition-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान सोमबीर ने जीता 31000 का कुश्ती दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान सोमबीर ने जीता 31000 का कुश्ती दंगल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती दंगल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा परमहंस की याद में सालाना मेले में हुआ कुश्ती दंगल रोहतक के सोमबीर ने जीता। तिगड़ाना के दंगल के सुल्तान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर 31000 रुपये की कुश्ती जीती। रोमांचक मुकाबले में रोहतक के सुरेश अखाड़ा के सोमबीर ने लडरावन (झज्जर) गांव के प्रवेश को हराया।
रविवार शाम पुराना लटाधारी मंदिर के समाधि स्थल मैदान पर रोमांचक कुश्ती मुकाबले देखने को मिले। दर्शकों से खचाखच भरे ग्राउंड में करीब चार घंटे चले दंगल में सौ के लगभग मुकाबले हुए। 31 हजार रुपये इनामी पहली कुश्ती सुरेश अखाड़ा रोहतक के पहलवान सोमबीर ने जीती। सोगबीर ने प्रवेश लडरावन को हराया। 21 हजार रुपये की कुश्ती के लिए रोहतक के मेहर सिंह अखाड़ा के पहलवान अनूप सिंह व झज्जर के सिलानी गांव निवासी सतीश आपस में भिड़े। कड़े मुकाबले के बावजूद कुश्ती बराबरी पर छूटी। न कोई हारा न कोई जीता। वहीं अजय बीरण व भोलू ठाकर रोहतक के बीच 5100 रुपये इनामी राशि की कुश्ती मुकाबला बराबर पर रहा। इसके अलावा 32 कुश्ती 100 रुपये, 14 कुश्ती 1000 रुपये, 15 कुश्ती 500 रुपये की, 28 कुश्ती 200 रुपये की कराई गई।
मेला कमेटी संयोजक भूपसिंह ने बताया कि मेला उत्सव में विशिष्ट अतिथि सरपंच जयभगवान रतनथल, सरपंच प्रदीप सिंह तिगड़ाना, असिस्टेंट लेबर कमिशनर विनोद दहिया ने शिरकत की। इस अवसर पर कप्तान रविंद्र सिंह, पहलवान हरज्ञान सिंह, जेपी दलाल, गुडगांव जिला परिषद चेयरमैन कल्याण सिंह, रमेश सोनी, मास्टर प्रदीप, कमलेश्वर सिंह, विक्रम, टिल्लू, सत्ता यादव, कोच सज्जन सिंह मंदोला, सत्यवान, मनोज, जयप्रकाश, कुलदीप, रामपाल शोरी, सरपंच सत्तू, अजीत थानेदार, पूर्व सरपंच नेत्रपाल व कुश्ती दंगल में रेफरी अनिल, कृष्ण, प्रकाश, डीपी मंढ़ाणा व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
तिगड़ाना मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गांव तिगड़ाना में बाबा परमहंस व छोरेवाला मंदिर में हुए मेला उत्सव में श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ उमड़ी। बच्चों, बुजुर्गों से लेकर महिलाओं ने मंदिर में फल, फूल, प्रसाद व दीप जलाकर परिवार, समाज में प्रेम, सद्भाव बनाए रखने के लिए बाबा की स्तुति की। रविवार को गांव में हुए मेले उत्सव में झूलों, खिलौनों की दुकान, खान-पान आदि पर बच्चों, महिलाओं की खासी भीड़ रही।
धार्मिक कार्यक्रमों से मिलते है संस्कार : सर्राफ
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार, समाज की सलामती की दुआ की। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से ही मनुष्य को संस्कार मिलते है। उन्होंने मेला उत्सव व कार्यक्रम आयोजन के लिए मेला कमेटी की सराहना की। ग्रामीणों व पूर्व सरपंच ने पूर्व मंत्री सर्राफ को बाबा छोरेवाला की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।