{"_id":"691a31318a6220a3540c2f2b","slug":"kurukshetra-defeated-sonipat-in-the-state-level-basketball-competition-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142605-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राज्यस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र ने सोनीपत को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राज्यस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र ने सोनीपत को हराया
Mon, 17 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय बास्केटबाल स्पर्धा में सोनीपत के खिलाड़ी से बॉल छीनने की क
भिवानी। भीम स्टेडियम में रविवार को जारी 57वीं हरियाणा सीनियर राज्यस्तरीय बास्केटबाल स्पर्धा के दूसरे दिन लड़कों के मुकाबलों में कुरुक्षेत्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनीपत को 95-89 से हराया। वहीं कैथल ने कड़े मुकाबले में अंबाला को 62-61 से मात दी।
हरियाणा बास्केटबाल एसोसिएशन के सचिव श्रीपाल ने बताया कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से लड़कों और लड़कियों की कुल 44 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य टीम के लिए किया जाएगा जो चार से 11 जनवरी तक चेन्नई में होने वाली नेशनल बास्केटबाल स्पर्धा में भाग लेगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन जिला बास्केटबाल एसोसिएशन और हरियाणा राज्य बास्केटबाल एसोसिएशन संयुक्त रूप से कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी मुकाबले खेल भावना और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। खिलाड़ियों के खाने-पीने की व्यवस्था भी स्टेडियम परिसर में की गई है। सोमवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपप्रधान राकेश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी और सीबीएलयू के डीन एवं डायरेक्टर प्रो. सुरेश मलिक मौजूद रहेंगे।