फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kudal village came into the news with a warning board to prevent infiltration

Bhiwani News: घुसपैठ रोकने के चेतावनी बोर्ड से चर्चा में आया गांव कुड़ल

Tue, 13 Aug 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 13 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Kudal village came into the news with a warning board to prevent infiltration
क​थित घुसपैठियों का प्रवेश रोकने के लिए हरियाणा में भिवानी जिले के कुड़ल गांव में लगाया गया बोर
ढिगावामंडी (भिवानी)। बांग्लादेश के मौजूदा राजनीतिक संकट को देखते हुए भिवानी जिले के गांव कुड़ल में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चेतावनी बोर्ड लगाया है। इसमें कथित घुसपैठ रोकने के लिए गांव में रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की सूचना दी गई है। इससे यह गांव चर्चा में आ गया है जबकि गांव की महिला सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि ग्राम पंचायत ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। पंचायत में ऐसा प्रस्ताव भी पास नहीं किया गया है।
विज्ञापन


गांव कुड़ल निवासी आचार्य रवींद्र शास्त्री समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से एक साजिश के तहत रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुस्लिम गांव में घुसपैठ कर रहे हैं। घुसपैठिए गांव के मोहल्ले में जाकर रेकी, चोरियां और लूटपाट कर रहे हैं। लगातार हो रहीं ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सभी ग्रामवासियों ने यह फैसला लिया है ताकि उनके गांव में ऐसी कोई घटना न हो। इसीलिए ग्रामीणों ने मिलकर गांव के बस स्टैंड पर चेतावनी बोर्ड लगाया है।
विज्ञापन

महंत भीम गिरि महाराज और पुरुषोत्तम आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सुरक्षा के लिए सब संकल्पबद्ध हैं। इस निर्णय में सर्वसमाज शामिल हुआ है। ग्रामीणों ने अपनी सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया है। वहीं, बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख दीप सोनी ने भी ऐसा बोर्ड लगाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद गांव की सरपंच सुनीता के पति सुरेंद्र ने बताया कि ग्राम पंचायत ने न तो ऐसा कोई निर्णय लिया है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया है। ये बोर्ड आम ग्रामीणों ने लगाया है। इसमें पंचायत की कोई सहमति या असहमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed