फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Knee and shoulder pain increases with the change in weather.

Bhiwani News: मौसम बदलने के साथ ही बढ़ रहा घुटनों व कंधों का दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Knee and shoulder pain increases with the change in weather.
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़
भिवानी। मौसम में बदलाव के साथ ही घुटनों और कंधों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला नागरिक अस्पताल के आर्थो विभाग की ओपीडी में रोजाना 350 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें रोज करीब 50 ऐसे मरीज शामिल हैं जिनके घुटने मौसम बदलते ही जवाब दे रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार नियमित रूप से दर्द निवारक दवाएं लेने से कई मरीजों की हालत और बिगड़ रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल ही में करीब 70 लाख रुपये कीमत की आर्थ्रोस्कोपी मशीन उपलब्ध कराई गई है। इसके माध्यम से अब नागरिक अस्पताल में घुटनों और कंधों के दर्द से पीड़ित मरीजों का बिना चीर फाड़ ऑपरेशन संभव हो रहा है। पहले इसी प्रकार के ऑपरेशन के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे और महंगा इलाज कराना पड़ता था लेकिन अब यह सुविधा नागरिक अस्पताल के आर्थो विभाग में मरीजों को मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष श्योराण ने बताया कि आर्थ्रोस्कोपी मशीन से घुटनों और कंधों की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। आर्थो ओपीडी में रोजाना साढ़े तीन सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें कई मरीज किसी हादसे में घायल होकर आते हैं, जिनकी पुरानी चोट भी उनके रोग को बढ़ा रही होती है। इस मशीन के माध्यम से ऐसे मरीजों को भी काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed