फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kisan Sabha officials shouting slogans after reaching Bhiwani at Tikri border in support of women wrestlers.

Bhiwani News: दिल्ली जा रहे 34 किसान नेताओं को हिरासत में लेकर लोहारू में छोड़ा

Sun, 28 May 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 28 May 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha officials shouting slogans after reaching Bhiwani at Tikri border in support of women wrestlers.
महिला पहलवानों के समर्थन में टिकरी बार्डर पर भिवानी से पहुंचकर नारेबाजी करते किसान सभा पदाधिकार
भिवानी। दिल्ली कूच में कई किसान व जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्हें रोकने के लिए भिवानी रेलवे जंक्शन और बस स्टैंड पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। करीब 34 से अधिक किसानों व जनसंगठन सदस्यों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लेकर लोहारू में छोड़ा। वहीं कई को पुलिस थाने में घंटों तक बैठाकर रखा। कई किसान नेताओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। जबकि कुछ किसान संगठन पदाधिकारियों ने पुलिस को गच्चा देकर दिल्ली टीकरी बार्डर पर पहुंचकर किसान सभा के बैनर तले प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें वहां आगे बढ़ने से रोक दिया। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। भिवानी पुलिस के साथ ब्लैक कमांडो की एक टुकड़ी भी सुरक्षा में सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी के लिए तैनात रही।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा कमेटी के आह्वान पर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने दिल्ली जा रहे किसानों व महिलाओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने व सभा के नेताओं को घरों में बंद करने की निंदा की। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी किसान सभा व महिला समिति के सदस्य टीकरी बार्डर पर पहुंचे। भिवानी में रेलवे स्टेशन पर करीब 34 किसानों व महिलाओं को गिरफ्तार करके लोहारू थाने में ले गए। किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, उप प्रधान कामरेड ओम प्रकाश, सचिव मास्टर जगरोशन रोढा ने कहा कि सरकार महिला पहलवानों के कथित यौन शोषण कारियों को बचाने वास्ते जनता के साथ तानाशाही व उत्पीड़न पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि यह हमारी बेटियों के सम्मान की लड़ाई है और उनके समान के लिए किसान मजदूर सर्वस्व कुर्बानी देने के लिए आगे आएगा। उन्होंने कहा जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होगे और बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष और आंदोलन तेज होता जाएगा।
विज्ञापन

गिरफ्तार होने वालों में हाॅकी खिलाड़ी सुंदर कोच, बिमला घनघस , राजसिंह धनाना , विजय ओबरा, मन्दरूप यादव, अश्वनी मिताथल, अनुराधा, दर्शना शामिल हैं। टीकरी बार्डर पर पहुंचने वालों में कमल सिंह प्रधान, संतोष देशवाल, सुशीला घनघस, सरोज श्योराण, बलबीर सिंह बजाड़, नरेंद्र धनाना, महाबीर घनघस, करण सिंह जैनावास, प्रताप सिंह सिंहमार, ओम प्रकाश दलाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed