फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kiran Chowdhary held a meeting with workers in Rohtak

Haryana: किरण ने रोहतक में की बैठक, बोलीं- रोहतक वाले भिवानी में बैठक कर सकते हैं तो मैं वहां क्यों नहीं

Mon, 02 Jan 2023 08:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Jan 2023 08:03 PM IST
सार

रोहतक से जाने के बाद किरण ने छह जिलों के कार्यकर्ताओं की बैठक भिवानी में ली। खेल मंत्री पर लगे आरोपों को किरण चौधरी ने गंभीर बताते हुए कहा कि तह तक जाकर कड़ी कार्रवाई हो। किरण ने कहा कि मैं भिवानी से बाहर निकलती हूं तो लोगों को परेशानी होती है।

विज्ञापन
Kiran Chowdhary held a meeting with workers in Rohtak
बैठक लेतीं किरण चौधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस की दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद भिवानी अपने विजय नगर स्थित आवास पर पहुंची। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर किरण चौधरी ने अपने निवास पर भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, फतेहबाद, हिसार व सिरसा से आए कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी की पानीपत रैली में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने चौ. बंसीलाल व चौ. सुरेंद्र सिंह से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यात्रा के लिए ड्यूटियां भी लगाई।

विज्ञापन


किरण चौधरी ने भिवानी में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इसमें किरण ने बिना नाम लिए कहा कि जब रोहतक वाले भिवानी में आकर कार्यकर्ता बैठक कर सकते हैं तो मैं रोहतक में कार्यकर्ता बैठक क्यों नहीं कर सकती। किरण ने भाजपा में जाने के सवाल पर कहा कि मैं भिवानी से बाहर निकलती हूं तो लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


उन्हें चर्चाओं में रखने के एक सवाल का जवाब देते हुए किरण ने कहा कि किसी में दम होता है उसी का विरोध होता है। हमारे कई शुभचिंतक है, जिनके लिए मैं तकलीफ बनी हूं। वो जानते नहीं कि मेरे को चर्चा में रखकर मेरा नहीं बल्कि खुद का नुकसान कर रहे हैं। किरण ने भिवानी में भूमाफिया के अवैध कब्जों पर किरण चौधरी ने कहा कि बड़ी मछलियों पर कार्रवाई नहीं होने से कब्जे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह हैं वह यहां आने से पहले रोहतक में कार्यकर्ता बैठक लेकर आई हैं, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। किरण चौधरी ने खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे आरोपों पर कहा कि ये आरोप बहुत गंभीर है, सरकार को चाहिए कि मामले की तह तक जाकर जांच कराए और कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने एसवाईएल को लेकर पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की होने वाली बैठक पर कहा कि एसवाईएल राजनीति की भेंट चढ़ चुकी है। इस पर पहले कोई फैसला नहीं हुआ तो अब क्या होगा। शराब घोटाले को लेकर किरण चौधरी सख्त नजर आई। उन्होंने कहा कि एक तरफ हरियाणा सरकार कर्ज में डूबी पड़ी है, ऊपर से शराब घोटाले से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की चपत लगी है।

ऐसे में प्रदेश का विकास कैसे होगा। किरण चौधरी ने कौशल रोजगार पर सवाल खड़े करते हुए सीईटी की परीक्षा हर साल करवाने की मांग की। साथ ही एससी बच्चों की छात्रवृत्ति व भूमाफिया द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जों को लेकर उन्होंने हरियाणा सरकार पर कई सवाल खड़े किए।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेसी नेता राम प्रताप शर्मा, अमर सिंह हालुवासिया, कृष्ण लेघां, देवराज महता, परमजीत मडडू, ओम प्रकाश देवराला, शीशराम मेचू, मीनू अग्रवाल, अशोक ढोला, शीशराम, हरी सिंह सांगवान, दिलबाग निमड़ी, अजीत फोगाट, विजय खोरड़ा, सविता मान, रणधीर सिंह घिकाड़ा मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed