{"_id":"66cc4947e78095f4550eb8d8","slug":"kiran-chaudhary-will-show-her-strength-for-the-first-time-in-tosham-as-a-bjp-leader-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-122188-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भाजपा नेता के रूप में किरण चौधरी तोशाम में पहली बार दिखाएंगी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भाजपा नेता के रूप में किरण चौधरी तोशाम में पहली बार दिखाएंगी ताकत
Mon, 26 Aug 2024 02:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:52 PM IST
विज्ञापन
भिवानी जिले के तोशाम की नई अनाज मंडी में होने रैली स्थल की तैयारियों का जायजा लेते अनिल सांगवान
भिवानी। भाजपा में शामिल होने के बाद किरण चौधरी सोमवार को पहली बार तोशाम में रैली के जरिये अपनी ताकत दिखाएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के जन्म दिवस पर तोशाम की अनाज मंडी में प्रस्तावित इस रैली में सोमवार को कई कार्यकर्ता जुटेंगे। इसमें सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।
इस कार्यक्रम में सीएम के अलावा किन बड़े नेताओं को न्यौता मिला है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि अनाज मंडी में शेड के नीचे ही कार्यक्रम होगा। भाजपा में जाने के बाद ये पहला मौका होगा जब किरण पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के गढ़ तोशाम में बड़ा कार्यक्रम करेंगी। कार्यक्रम का निमंत्रण तमाम कार्यकर्ताओं को दिया गया है। रैली स्थल के आसपास बेरिकेडिंग भी की गई है।
विधानसभा चुनाव के दौरान तोशाम हलके में मुख्यमंत्री की रैली के जरिये यहां भाजपा का जनाधार बढ़ाने का भी भरसक प्रयास हो रहा है। हालांकि किरण के तोशाम हलके में कार्यक्रम कांग्रेस के बैनर तले ही रहे हैं, लेकिन अब भाजपा में आने पर यहां पहली बार भाजपा के साथ बड़ा आयोजन होगा। इसके लिए किरण समर्थकों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।