फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kiran Chaudhary had laid the foundation stone plaque smashed

किरण चौधरी की लगाई शिलान्यास पट्टिका तोड़ी

Fri, 24 Jun 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 24 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kiran Chaudhary had laid the foundation stone plaque smashed
shruti
बहल। क्षेत्र के गांव शहरयारपुर में असामाजिक तत्वों ने जलघर निर्माण के लिए लगाए गए शिलान्यास पट्टिका को तोड़ दिया। जलघर का शिलान्यास पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी तथा सांसद श्रुति चौधरी ने किया था। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने घटना की शिकायत बहल पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। बुधवार रात को किसी ने शहरयारपुर गांव में जलघर के निर्माण के लिए लगे शिलान्यास पट्ट को तोड़ दिया। शिलान्यास पट्टिका के लिए जोड़ी गई ईंटों को बिखरा दिया तथा शिलान्यास पत्थर को कई टुकड़ों में विभाजित कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने पुलिस में घटना की शिकायत कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेता सतबीर सिरसी, सुशील कासनी, पवन गोकलपुरा समेत अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed