फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kidnapped teenager found pregnant by police in Bihar

Bhiwani News: अगवा किशोरी पुलिस को बिहार में मिली आठ माह की गर्भवती

Sun, 04 Feb 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 04 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped teenager found pregnant by police in Bihar
भिवानी। शहर थाना पुलिस ने अगवा की गई एक किशोरी को बिहार से तलाश किया है। किशोरी आठ माह की गर्भवती है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराने के बाद उसे उसकी मां को सौंप दिया है जबकि आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट भी जोड़ा गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित किशोरी की मंगलवार को भिवानी बाल कल्याण समिति के समक्ष काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली मूल रूप से बिहार निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दो बेटी हैं। उसकी बड़ी 25 वर्षीय बेटी शादीशुदा है। जबकि उसकी छोटी बेटी 14 साल की उसके पास रहती है। उसकी बेटी दो कक्षा तक ही पढ़ी है। वह मेहनत मजदूरी करती है। गत 18 जून 2023 को उसकी नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे हर जगह तलाशा। इसी दौरान उन्हें पता चला कि बिहार के अररिया जिला क्षेत्र का रहने वाला नौसर उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में शहर थाना पुलिस भिवानी में 21 जून को नाबालिग लड़की के अपहरण का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने करीब आठ माह बाद लड़की को बिहार से तलाश किया है। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पता चला कि वह आठ माह की गर्भवती है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराने के बाद उसे उसकी मां को सौंप दिया। वहीं पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग लड़की ने बताया कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। उसने उसके साथ एक मस्जिद में निकाह किया था। इसके बाद वह उसे पत्नी की तरह रखने लगा। वहीं शहर थाना पुलिस ने आरोपी नौसर के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। जून 2023 में इस संबंध में केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में बिहार से शहर थाना पुलिस की टीम ने पीड़ित लड़की को तलाश किया है। उसके मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराने के बाद उसे उसकी मां के पास भेजा गया है। -सुरेश कुमार इंचार्ज शहर थाना पुलिस भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed