फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kidnapped 12-year-old girl recovered

Bhiwani News: तोशाम पुलिस ने तीन माह पहले अगवा 12 साल की लड़की को किया बरामद

Sun, 02 Jun 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Jun 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped 12-year-old girl recovered
तोशाम। तोशाम पुलिस ने अगवा की गई 12 साल की लड़की को तीन माह के बाद बरामद कर लिया है। नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर तोशाम पुलिस थाना में दूर के रिश्ते में मामा लगने वाले युवक पर ही नाबालिग के अपहरण का केस दर्ज हुआ था। पीड़ित लड़की के परिजनों ने भिवानी बाल कल्याण समिति के समक्ष भी दाे बार पहुंचकर नाबालिग लड़की की बरामदगी की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

वहीं तोशाम पुलिस लड़की के अपहरण के आरोपी की तलाश में जुटी हैं। शनिवार को बरामद की गई लड़की के तोशाम पुलिस ने मजिस्ट्रेट और बाल कल्याण समिति के समक्ष बयान दर्ज कराए। इसके बाद लड़की को परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन

तोशाम पुलिस थाना में लड़की के पिता की शिकायत पर आठ फरवरी को 12 साल की नाबालिग लड़की को रिश्ते में मामा लगने वाले युवक द्वारा अपहरण किए जाने का केस दर्ज हुआ था। लड़की के परिजन काफी दिनों तक लड़की के बरामद नहीं किए जाने पर पुलिस अधीक्षक भिवानी और दो बार भिवानी जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष भी अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रयासों के बाद तोशाम पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद किया है। वहीं अभी तक अपहरण का आरोपी तोशाम पुलिस के हाथ नहीं लगा है। शनिवार को बरामद की गई लड़की के 164 के बयान दर्ज कराने के बाद उसे बाल कल्याण समिति के सम्मुख भी पेश किया, जहां से उसे परिजनों को सौंपा गया।

तोशाम पुलिस थाना में अपहरण के एक मामले में नाबालिग लड़की को बरामद कर समिति के समक्ष पेश किया था। लड़की के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी। लड़की को फिलहाल उसके परिजनों को सौंपा गया है। -सतेंद्र तंवर सदस्य बाल कल्याण समिति भिवानी।


तोशाम पुलिस ने अपहरण मामले में नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है। रविवार तक पुलिस आरोपी को भी गिरफ्तार कर लेगी। लड़की के 164 के बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया है। -शिवकुमार एसएचओ तोशाम पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed