फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Khelo India Asmita Rugby City Tournament to be held in seven cities.

Bhiwani News: सात शहरों में होगा खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी सिटी टूर्नामेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Khelo India Asmita Rugby City Tournament to be held in seven cities.
भिवानी। हरियाणा में महिला रग्बी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से खेलो इंडिया अस्मिता रग्बी सिटी टूर्नामेंट का आयोजन प्रदेश के सात शहरों में किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय रग्बी फुटबाल यूनियन की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार विभिन्न जिलों में होने वाली इन प्रतियोगिताओं में बालिकाओं और महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि अस्मिता रग्बी सिटी टूर्नामेंट की शुरुआत 26 अगस्त को हिसार के जिंदल पार्क से होगी।
विज्ञापन

इसके बाद 13 सितंबर को चरखी दादरी के आरपीएस पब्लिक स्कूल, 26 सितंबर को पानीपत के नलवा लवली स्कूल उज्हा, 27 सितंबर को जींद के आधारशीला स्कूल, 30 सितंबर को भिवानी के मुंढाल स्पोर्ट्स ग्राउंड, तीन अक्तूबर को सोनीपत के जनता विद्या भवन बुटाना और 11 अक्तूबर को फतेहाबाद के हांसावाला स्पोर्ट्स ग्राउंड में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा राज्य रग्बी के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेंद्र मोर ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से प्रायोजित खेलो इंडिया योजना के तहत अस्मिता खेल आयोजन बालिकाओं को समर्पित एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसका उद्देश्य रग्बी को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के साथ अधिक से अधिक बालिकाओं को इस खेल से जोड़ना और उन्हें प्रतिस्पर्धा का मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed