फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kalash Yatra taken out on the inauguration of Shrimad Bhagwat Katha

Bhiwani News: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

Mon, 09 Dec 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 09 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out on the inauguration of Shrimad Bhagwat Katha
गांव तिगड़ाना में भागवत कथा के शुभारंभ पर कलशयात्रा निकालते ग्रामीण।
भिवानी। बाबा परमहंस लटाधारी बाबा मंदिर तिगड़ाना में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली। इस कलश यात्रा में महिलाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास आचार्य आशीष वशिष्ठ ने बताया कि कलयुग में जो भी सच्चे मन से भगवान का सुमिरन करता है। परमात्मा उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। इस दुनिया में कोई किसी का नहीं होता। सच्चिदानंद भगवान की स्तुति करते हुए आचार्य वशिष्ठ ने बताया कि दुनिया में कुछ भी सत्य नहीं है। सब झूठ है। सच्चा तो केवल भगवान का नाम है। इस झूठी दुनिया में सब एक-दूसरे को गिराने की सोचते हैं। कोई किसी का साथ नहीं देता। केवल भगवान ही अपने भगत का साथ देते हैं। हमें अपने बच्चों को संस्कारी बनाना चाहिए, ताकि वह कामयाब हो सकें। अपने बच्चों को भगवान की भक्ति में लगाएं।
विज्ञापन


बलियाली में मनाया बौद्ध दिवस

बवानीखेड़ा। गांव बलियाली में डॉ. आंबेडकर युवा संगठन के प्रदेश महासचिव बलजीत अहलाण, डॉ. गजेन्द्र, राघव महता, फते सिंह, रोहित, हीरालाल, महाबीर नंबरदार, पवन, महेन्द्र ओड, बुधराम आदि ने मिलकर बौद्ध दिवस मनाते हुए भगवान बौद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उपस्थितजनों ने बताया कि भगवान बौद्ध ने आत्म ज्ञान प्राप्ति के लिए लोगों को संदेश दिया और छल कपट आदि से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। हमें भी उनके नक्शे कदम पर चलना चाहिए।
विज्ञापन


शादी की वर्षगांठ पर दंपती ने त्रिवेणी रोपा

भिवानी। पर्यावरण प्रहरी हवलदार लोकराम नेहरा व सहायक उप निरीक्षक कांता नेहरा ने अपनी शादी की 17 वीं वर्षगांठ एवं प्रवक्ता रचना नेहरा के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण को समर्पित करते हुए मनाई। त्रिवेणी बाबा की प्रेरणा से पर्यावरण प्रेमियों ने गांव झुप्पा कलां स्थित श्याम की बगीची में दो त्रिवेणी सहित विभिन्न स्थानों पर 11 त्रिवेणियों का रोपण किया। इस मौके पर त्रिवेणी बाबा ने हवलदार लोकराम नेहरा व सहायक उप निरीक्षक कांता नेहरा के पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए गए इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि शादी की वर्षगांठ पर पीपल, नीम और बरगद की त्रिवेणी रोपित करना एक शुभ और पर्यावरणीय रूप से लाभकारी परंपरा है। इस अवसर पर रिटायर अधीक्षक दर्शनानंद नेहरा, रामसिंह नेहरा, शेरसिंह गारणपुरा, इंद्र सिंह गोठड़ा, कपूर सिंह निगाना, प्रो. सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed