फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Joint platform of United Kisan Morcha and Central Trade Unions staged a strike

Bhiwani News: संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा मंच ने दिया धरना

Tue, 26 Nov 2024 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 26 Nov 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Joint platform of United Kisan Morcha and Central Trade Unions staged a strike
उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा व केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साझा मंच ने किसान आंदोलन की चौथी सालगिरह पर स्वीकृत की गई मांगों को लागू करवाने के लिए उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया। किसान मजदूर की मांगों के लिए उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त की तरफ से ज्ञापन उपमंडल अधिकारी नागरिक महेश कुमार को दिया। धरने की अध्यक्षता विभिन्न किसान मजदूर नेताओं रामफल देशवाल, कमल सिंह प्रधान, राजसिंह धनाना, राकेश आर्य, रोहताश सैनी, रवि आजाद, मेवासिंह आर्य, कामरेड धर्मबीर, भीम सिंह, कामरेड फूल सिंह इंदौरा व संतोष देशवाल ने की। मंच संचालन संयुक्त किसान मोर्चा नेता मास्टर जगरोशन ने किया।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता व अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड कृष्ण प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार ने 9 दिसम्बर 2021 को लिखित में वादा किया था कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को 50 प्रतिशत के मुताबिक न्यूनतम समर्थन मूल्य देंगे, बिजली के निजीकरण पर रोक लगाएंगे और किसान मजदूर को कर्जमुक्त करते हुए अन्य मांगे लागू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मजदूरों के विरोध के चार कोड वापस लेने की मांग की। धरने में संविधान दिवस मनाया गया। किसान मजदूरों की मांगों के समर्थन में मेडिकल एसोसिएशन व व्यापार जन उद्योग मण्डल के उपप्रधान देवराज महता और बैकवर्ड समाज के नेता सुरेश प्रजापति तथा एडवोकेट प्रदीप गुलिया ने धरने को संबोधित किया। धरने को किसान नेता कामरेड ओमप्रकाश, रवि आजाद, कमल सिंह प्रधान, मास्टर शेरसिंह, मास्टर बस्तीराम, महिला नेत्री बिमला घनघस, कामरेड अनिल कुमार, रतनकुमार जिंदल, मास्टर उमराव सिंह, रणधीर सांगवान, रामोतार बलियाली, वेदप्रकाश, सुबेदार धनपत, मंदरूप यादव, रामकिशन भाकर, राजेश कुंगड़, नरेंद्र धनाना, प्रताप सिंह सिंहमार ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed