फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   JJP should reach Chandigarh with its 10 MLAs, he will reach the Governor with his 30 MLAs: Hooda

जजपा अपने 10 विधायकों को चंडीगढ़ लेकर पहुंचें, वे अपने 30 विधायक लेकर पहुंच जाएंगे राज्यपाल के पास : हुड्डा

Thu, 09 May 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 09 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
JJP should reach Chandigarh with its 10 MLAs, he will reach the Governor with his 30 MLAs: Hooda
कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते ​चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
भिवानी। प्रदेश सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापसी के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जननायक जनता पार्टी की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जजपा अपने 10 विधायकों को लेकर चंडीगढ़ पहुंचें, वे अपने 30 विधायकों को लेकर राज्यपाल के पास पहुंच जाएंगे। प्रदेश सरकार अल्पमत में आ गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। हमारी मांग है कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू कर तुरंत नए सिरे से चुनाव कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

वीरवार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा भिवानी में कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में 30 विधायक कांग्रेस के पास है। 10 विधायक जजपा के पास है। तीन निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस का समर्थन किया है। एक विधायक बलराज कुंडू व इनेलो नेता अभय चौटाला भी सरकार के खिलाफ हैं। इसी प्रकार कुल 45 विधायक सरकार के खिलाफ हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

सैलजा बुलाएंगी तो जरूर प्रचार के लिए जाएंगे
सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के पक्ष में प्रचार करने के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि यदि वे बुलाएंगी तो जरूर प्रचार के लिए जाएंगे। किरण चौधरी की नाराजगी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पूरा बंसीलाल परिवार उनके साथ है। उन्होंने अपने साथ बैठे पूर्व विधायक सोमबीर सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये चौ. बंसीलाल के दामाद और उनके पौत्र अनिरुद्ध चौधरी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सीएम के चेहरे बदलने में व्यस्त
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल को सुपर सीएम कहे जाने के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा अपने सीएम के चेहरे बदलने में व्यस्त है। जबकि जनता प्रदेश सरकार बदलने का काम चुनाव में करेगी। आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस का भाजपा के साथ सीधा मुकाबला है। हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर एक साल के भीतर दो लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed