फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jhajjar CIA excavated near Khanak, remains of bones found

Bhiwani News: झज्जर सीआईए ने खानक के पास खंगाली बणी, हड्डियों के अवशेष मिले

Tue, 18 Jul 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jhajjar CIA excavated near Khanak, remains of bones found
तोशाम। झज्जर। झज्जर सीआईए की टीम ने सोमवार को तोशाम क्षेत्र के गांव खानक के समीप सुनसान बणी में करीब डेढ़ घंटे तक हत्या के आरोपी को साथ लेकर छानबीन की। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास का काफी इलाका और आसपास की झाड़ियों को खंगाला। पुलिस को इस दौरान हड्डियों के कुछ अवशेष मिले हैं। पुलिस के मुताबिक अभी स्पष्ट नहीं है कि यह अवशेष किसी पशु का है या मनुष्य का।
विज्ञापन

झाड़ली निवासी 28 साल की पूजा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इसके बाद पूजा के पिता ने सालहावास पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। करीब 55 दिन बाद पूजा की हत्या का राज पुलिस ने खोला। सोमवार को झज्जर सीआईए पुलिस पूजा के पति आरोपी अनिल को लेकर खानक के समीप सुनसान बणी में पहुंची, जहां हत्या के बाद उसके शव को जलाया गया था। बारिश के बाद बणी में भूमि में काफी सीलन बनी थी। वहीं, जली हुई राख के सबूत भी मिट चुके थे, लेकिन पुलिस को मौके से हड्डियों के कुछ टुकड़े मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। झज्जर सीआईए के साथ तोशाम पुलिस थाना की स्थानीय टीम भी मौजूद रही। हालांकि सीआईए ने इस संबंध में कुछ भी नहीं बताया। वहीं, तोशाम पुलिस थाना एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि झज्जर सीआईए की टीम बणी में एक महिला की हत्या से संबंधित मामले की तहकीकात और क्राइम सीन टीम के साथ आई थी, जो अपनी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

यह था मामला:
विवाहिता के भाई झाड़ली गांव निवासी हितेश का कहना है कि उसकी बहन 21 मई को उनके घर पर आई थी और अपने पति के साथ 22 मई की सुबह अपनी ससुराल के लिए ट्रेन से हिसार के लिए रवाना हुई थी। जब उसकी बहन पूजा भिवानी पहुंची थी, उस समय तो पिता से बात हुई थी। उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था। परिजनों ने जब हत्या की आंशका जताई तो एसपी डॉ अर्पित जैन ने जांच के लिए मामला सीआईए झज्जर को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
मामले की जांच झज्जर सीआईए पुलिस कर रही है और रतेरा गांव के पास स्थित जोहड़ी से पानी निकासी का कार्य चल रहा है। तोशाम पुलिस झज्जर पुलिस का सहयोग कर रही है।

सुखबीर जाखड़, थाना प्रभारी, तोशाम,भिवानी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीआईए की टीम मौके पर सबूत जुटाने के प्रयास कर रही है।

सोमवीर सिंह, सीआईए प्रभारी, झज्जर।

मौके पर मिली हड्डियों से यह नहीं कहा जा सकता कि हड्डियां महिला की हैं या किसी पशु की है। पूरी तरह से मामला स्पष्ट होने के बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकेगा, जो हड्डियां मिली है उनका डीएनए करवाया जाएगा।

डॉ अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed