फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jewelery and cash worth Rs 10 lakh stolen by breaking window

Bhiwani News: खिड़की उखाड़कर 10 लाख रुपये के आभूषण, नकदी चोरी

Sun, 10 Sep 2023 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 10 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth Rs 10 lakh stolen by breaking window
भिवानी। गांव खरक कलां में खेतों में बने एक मकान से चोर कमरे की खिड़की उखाड़कर करीब 10 लाख रुपये की कीमत के आभूषण व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इसके अलावा पीड़ित के पड़ोस में स्थित एक अन्य मकान से भी 1500 रुपये चोरी कर ले गए। इस मामले में पीड़ित ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खरक कलां निवासी सुनील ने बताया कि उनका मकान गांव से बाहर खेत में में बना है। गत सात सितंबर की रात को उसके परिवार के सदस्य घर पर ही सो रहे थे। रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने अपने घर के आस-पास जांच की तो उन्हें कोई नहीं मिला। लेकिन जब उन्होंने अपने घर में बने कमरे को चेक किया तो उनके एक कमरे की खिड़की उखड़ी हुई थी। कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ था। घर के बाहर की तरफ बनी बैठक में उनका एक बक्सा पड़ा मिला। जब उन्होंने बक्सा को चेक किया तो उसके अंदर रखे सोने व चांदी के आभूषण नहीं मिले। सुनील ने बताया कि बक्सा में सोने से बने चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, हार व अन्य आभूषण रखे थे। जिनका करीब 19 तोला वजन था। इसके अलावा करीब 900 ग्राम चांदी से बने आभूषण भी थे। ये सभी चोरी कर लिए गए। पीड़ित ने बताया उसकी बक्सा में 50 हजार की नकदी भी रखी थी। जिसको चोर ले गए। वहीं, घर से करीब 200 मीटर दूर पड़ोसी जंगपाल के घर से भी चोर 1500 रुपये चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया और सबूत जुटाए। इस मामले में सदर पुलिस थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed