{"_id":"65a6273fa95573c9ff0c8244","slug":"je-of-public-health-engineering-department-murdered-his-wife-in-bhiwani-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जेई ने की पत्नी की हत्या, खून से लथपथ फर्श पर पड़ा मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जेई ने की पत्नी की हत्या, खून से लथपथ फर्श पर पड़ा मिला महिला का शव
Tue, 16 Jan 2024 12:20 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (ढिगावा मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (ढिगावा मंडी)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:20 PM IST
सार
भिवानी के ढिगावामंडी में उस समय सनसनी फैल गई, जब जेई ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। महिला का शव खून लथपथ कमरे में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिवानी में गांव ढिगावा में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई ने रोटी सेंकने वाले तवे से अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना देर सोमवार रात की है। वहीं हत्या के बाद मंगलवार सुबह आरोपी जेई ने ही इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। इसके बाद लोहारू पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू करते हुए मृतका के शव को कब्जे में ले लिया ओर उसे पोस्टमार्टम के लिए लोहारू सीएचसी के शव गृह में पहुंचा दिया। मृतका के पिता वजीर सिंह की शिकायत पर आरोपी पति सहित नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
लोहारू निवासी आरोपी जेई लोकेश कुमार (27) अपनी पत्नी प्रवीण (25) के साथ पिछले कुछ महीनों से ढिगावा में एक किराए के मकान में रहता था। दोनों का मई 2023 में ही विवाह हुआ था। बीती देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया था कि जेई लोकेश ने तवे से कथित रूप से अपनी पत्नी प्रवीण की हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी जेई लोकेश ने ही इस वारदात की सूचना डायल 112 पर फोन कर पुलिस को दी थी। घटना की सूचना के बाद सिवानी के डीएसपी जयभगवान और मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर खून से सने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन
इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और बाद में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह रखवा दिया। लोहारू पुलिस देर सांय तक मृतका के पिता वजीर सिंह के बयानों को दर्ज करने में जुटी हुई थी। मृतका के शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की बात सामने आई है।
मृतका प्रवीण का विवाह 2023 में लोहारू के लोकेश के साथ हुआ था। मृतका प्रवीण के पिता वजीर सिंह ने उसकी बेटी की दहेज के लिए हत्या किए जाने की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पति लोकेश के अलावा सास, ससुर, ननद व ननदोई आदि सहित 9 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - रमेशचंद्र, थाना प्रभारी, लोहारू।