फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   JCI Bhiwani received 18 awards

Bhiwani News: मिडकॉन-2024 समाराेह में जेसीआई भिवानी काे मिले 18 अवाॅर्ड

Sun, 16 Jun 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 16 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
JCI Bhiwani received 18 awards
जींद में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित जेसीआई भिवानी के पदा​धिकारी। 
भिवानी। जेसीआई के जयंती मिडकॉन-2024 का आयोजन रविवार काे जींद के एक हाेटल में किया गया। इसमें जेसीआई भिवानी को 18 अवाॅर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जेसीआई भिवानी के पूर्व अध्यक्ष सुशील बुवानीवाला ने बताया कि मिडकॉन-2024 में प्रदेशभर से पदाधिकारियाें और सदस्याें ने शिरकत की। उन्हाेंने बताया कि इस समाराेह में पिछले छह महीने की कार्यशैली के आधार पर जेसीआई भिवानी काे कुल 18 अवाॅर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हाेंने बताया कि जेसीआई भिवानी समाजहित में कार्य करता है ताकि सही मायनों में समाजसेवा के अर्थ को समझाया जा सके।

प्रधान पुलकित सिंगला ने बताया कि जेसीआई हाल ही में भिवानी के चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए दो एयर कूलर और एक वाटर कूलर भेंट किया है। इससे पहले भी जेसीआई ने एक वाटर कूलर एमरजेंसी के बाहर लगाया है। सचिव राहुल बासिया ने कहा कि भविष्य में भी संस्था समाजहित में निरंतर कार्य करेगी। इस समारोह में जेसीआई भिवानी के पैट्रन रमेश बंसल, आईपीपी बृजेश गुप्ता, जेसीआरटी मोनिका गुप्ता, पूर्व प्रधान जतिन मित्तल, पूर्व प्रधान सचिन सिंगल, विजय जिंदल, सार्थक अग्रवाल, अमित बंसल, शुभम सिंगल, सक्षम जैन ने शिरकत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed