फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Janmashtami festival celebrated in the temples of Loharu

Bhiwani News: लोहारू के मंदिरों में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी पर्व

Tue, 27 Aug 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 27 Aug 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami festival celebrated in the temples of Loharu
​भिवानी जिले में लोहारू के श्रीपंचमुखी बालाजी मंदिर में प्रस्तुति देते बच्चे। 
लोहारू। शहर के विभिन्न मंदिरों में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के जीवन वृत्तांत पर आयोजित विभिन्न झांकियां निकाली गईं और कलाकारों ने भजनों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण का गुणगान किया। रात्रि 12 बजे कई मंदिरों में केक काटा गया और प्रसाद वितरण किया गया। वहीं महिलाओं ने भी रात्रि प्रसाद ग्रहण करने के बाद अष्टमी व्रत खोला।
विज्ञापन

पुराना शहर के शिखरबंद मंदिर में भजन कार्यक्रम के अलावा झांकियां निकाली गईं और रातभर भजनों की सरिता बही। इसके अलावा श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में सज्जन भारद्वाज और कमेटी के सदस्यों जगदीश जायलवाल, अनिल जोशी, राजेश शेखावत, अक्षय शास्त्री के सहयोग से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मोहल्ले के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। शहर के मुख्य पंचायती मंदिर रात्रि भजन संध्या में अमित डालमिया, रजत खुराना, आकाश स्वामी सहित अनेक कलाकारों ने भजनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीला का गुणगान किया।
विज्ञापन

इसके अलावा उजाडिय़ा मंदिर में भव्य कार्यक्रम के तहत रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के साथ प्रसाद वितरण किया। श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में पुजारी अक्षय शास्त्री सनातन धर्म हमारी संस्कृति हैं और अपने बच्चों में अपनी संस्कृति और धर्म से जरूर अवगत कराना चाहिए। इस दौरान नन्हें मुन्ने बच्चों ने योग किया और कृष्ण सुदामा के भजन अरे द्वार पालों कन्हैया से कहदो कि दर पे सुदामा गरीब आ गया है का आकर्षक मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed