{"_id":"62362619b7d6240a87774f41","slug":"jan-sangathan-came-out-on-the-road-to-investigate-the-nagar-parishad-scam-bhiwani-news-hsr6270038161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप घोटाले की जांच के लिए सड़क पर उतरे जनसंगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप घोटाले की जांच के लिए सड़क पर उतरे जनसंगठन
विज्ञापन
नगर परिषद घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते विभिन्न जनसंगठनों के लो?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद में उठे घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर शनिवार को विभिन्न संगठनों के लोग सड़क पर उतरे। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने घोटाले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शहर में जुलूस निकालने के अलावा पर्चे भी बांटे गए।
शनिवार को जन संघर्ष समिति, संयुक्त किसान मोर्चा, सीटू व युवा कल्याण संगठन ने मिलकर नगर परिषद घोटाले की सीबीआई या हाईकोर्ट जज के नेतृत्व में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाने व दोषियों को शीध्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शहर में सरकार व प्रशासन के विरुद्ध जुलूस निकाला।
इन संगठनों के कार्यकर्ता सुबह ठाकुर बीर सिंह पार्क में इकट्ठे हुए और हाथ में नारों की फट्टियां लेकर सरकुलर रोड, हांसी गेट, घंटाघर, सराय चौपटा व बिचले बाजार, बर्तन बाजार, नए बाजार होते हुए प्रदर्शन किया। जन संघर्ष समिति के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश, सचिव सज्जन कुमार सिंगला, संयुक्त किसान मोर्चा से दलीप सिंह सांगवान व युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान, सीटू के प्रधान राममेहर सिंह ने कहा कि नगर परिषद के फंडों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की है, हाउस टैक्स रसीदों में घोटाला, गलियों में मोटा कमीशन, फर्जी बिल डालकर हेराफेरी और पीआईडी में हेराफेरी, नक्शे पास करने में मोेटा कमीशन लिया गया है। उधर नगर परिषद कर्मचारियों को फंड के अभाव में तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। यह घोटाला कई करोड़ रुपये का है। इसकी निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के जज से कराई जाए। दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। हड़पी गई राशि वसूल की जाए। इस मौके पर प्रदर्शन में शामिल होने वालों में सीटू नेता कामरेड अनिल कुमार, सुखदेव पालवास, उपासना, रतन जिंदल, नरेश शर्मा, जनवादी महिला समिति की संतोष देशवाल, किसान सभा से रामफल देशवाल, प्रताप सिंह सिंहमार, महेंद्र श्योराणा, मा. राज सिंह, जताई, महेंद्र मिताथल, दिलबाग ढुल, दिलबाग ग्रेवाल, महाबीर धनाना, रतनपाल तिगड़ाना आदि शामिल थे।