फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jam situation is being created at Dinod Gate, jam is happening more than 25 times in a day.

Bhiwani News: दिनोद गेट पर बन रही जाम की स्थिति, दिनभर में लग रहा 25 से अधिक बार जाम

Tue, 12 Sep 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 12 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Jam situation is being created at Dinod Gate, jam is happening more than 25 times in a day.
भिवानी। दिनोद गेट चौक के संकरे चौराहे पर गहरी सीवरेज लाइन के काम की वजह से दिनभर जाम की स्थिति बन रही है। यहां रोजाना ही करीब 25 से अधिक बार जाम के हालात बन रहे हैं, हालांकि यहां ट्रैफिक कर्मचारी भी तैनात हैं, चौराहे पर ट्रैफिक वन-वे होने से स्थिति बिगड़ रही है।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने दिनोद गेट क्षेत्र में 25 फुट गहरी सीवर लाइन को ठीक कराने का काम शुरू किया है। दिल्ली की कंपनी यहां लगातार काम पर लगी है। ऐसे में घंटाघर से देवसर चुंगी की तरफ जाने वाला रास्ता दिनोद गेट चौराहे पर बंद कर दिया है। वहीं चौराहे पर वन-वे ट्रैफिक गुजर रहा है। जिस कारण यहां देवसर चुंगी और घंटाघर की तरफ से आने वाले वाहनों के कारण जाम लग रहा है। रोडवेज और प्राइवेट बसें भी अंदर से होकर जा रही है। जिस कारण भी जाम की स्थिति ज्यादा विकट हो रही है। क्योंकि बस चालक चौराहे पर जहां मन चाहा वहीं पर ब्रेक लगाकर सवारियां उठाने लग जाते हैं, उनके पीछे वाहनों की भी लंबी कतार लग जाती है। तेज धूप और जाम की वजह से लोग भी इन रास्तों पर आने से बेहाल हो रहे हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस थाना एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि जहां पर ज्यादा ट्रैफिक की आवाजाही है वहां पर पर्याप्त कर्मचारी तैनात किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed