फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jal tanks of 10 villages of Gujrani feeder are full, now water will be available for urban Jal tanks for three days

Bhiwani News: गुजरानी फीडर के 10 गांवों के जलघर टैंक भरे, अब तीन दिन मिलेगा शहरी जलघर टैंकों के लिए पानी

Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Jal tanks of 10 villages of Gujrani feeder are full, now water will be available for urban Jal tanks for three days
मित्ताथल नहर। 
भिवानी। गुजरानी फीडर के तहत आने वाले 10 गांवों के जलघर टैंकों को भरने के बाद अब तीन दिन तक शहरी जलघर टैंकों को नहरी पानी मिलेगा। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के प्रयायसों से निगाना फीडर और जूई फीडर में बुधवार से तीन दिन तक नहरी पानी मिलेगा। इसके बाद शहरी दायरे के जलघर टैंकों को पानी की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

दरअसल गर्मी के मौसम में पीने के पानी की डिमांड बढ़ने और नहरी पानी की कमी की वजह से जल संकट गहरा गया है। लेकिन सिंचाई मंत्री के प्रयासों से नहरों में पानी की उपलब्धता के हिसाब से अधिकारियों ने इसका प्रबंधन कर ग्रामीण और शहरी दायरे के जलघर टैंकों को भरने की रणनीति तय की है। इसी के हिसाब से गुजरानी फीडर के तहत आने वाले दस गांवों के जलघर टैंकों को भरा गया है। बुधवार से निगाना फीडर और जूई फीडर में पानी मिलेगा। इन दोनों ही नहरों से शहरी दायरे के तीनों मुख्य जलघर के टैंकों को पानी की आपूर्ति मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि 18 अप्रैल से नहरों में पानी चल रहा है। 22 अप्रैल की रात तक मित्ताथल फीडर में पानी मिला है। जबकि बुधवार से अब अगले तीन दिन निगाना और जूई फीडर के दायरे में आने वाले जलघर टैंकों को भरने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशनिंग से मिल रहा शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी
शहरी दायरे में जलघर के टैंकों तक पानी की आपूर्ति हो रही है, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश कॉलोनियों में पीने के पानी का संकट बना है। शहर के कुछ हिस्सों में अभी भी राशनिंग जारी है। तीन दिन तक अतिरिक्त पानी की आपूर्ति मिलने के बाद शहरी दायरे में गहराए जल संकट से थोड़ा उबरने की संभावनाएं भी बनी रहेंगी। क्योंकि शहर के अंदर हर हिस्से में पानी को लेकर लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

शहरी दायरे के जलघरों के टैंकों को अभी तक पूरी तरह से नहीं भरा जा सका है। तीन दिन तक अगर पानी की आपूर्ति मिलती है तो इस दौरान जलघरों के अंदर नहरी पानी का पर्याप्त भंडारण का बंदोबस्त कराया जाएगा, ताकि शहरवासियों को नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति दी जा सके।
-सुरज प्रकाश जैन, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article