{"_id":"686198c57d6fd9bfc207a0ce","slug":"jain-and-harsh-showed-their-strength-in-the-adventure-camp-bhiwani-news-c-21-hsr1005-656834-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जैन और हर्ष ने एडवेंचर कैंप में दिखाया अपना दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जैन और हर्ष ने एडवेंचर कैंप में दिखाया अपना दमखम
Mon, 30 Jun 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
हिसार। राजकीय बहुतकनीकी मंडी आदमपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र मैक्लोडगंज में आयोजित दस दिवसीय एडवेंचर कैंप में सहभागिता कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। पॉलीटेक्निक एनएसएस कोऑर्डिनेटर राकेश कुमार ने बताया कि हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से प्रायोजित इस कैंप में विभिन्न पॉलीटेक्निक के छात्रों ने भी शिरकत की, जिसमें आदमपुर से समर्थ जैन एवं हर्ष, नारनौल से राहुल व गोपाल सिंह और हिसार से अरबाज ने भाग लिया। यह शिविर केवल शारीरिक साहसिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छात्रों को रेस्क्यू मैनेजमेंट, फॉरेस्ट ट्रैकिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग और माउंटेन क्लाइंबिंग जैसी चुनौतियों से रूबरू कराते हुए उनकी मानसिक, शारीरिक और सामाजिक क्षमताओं को भी सशक्त बनाने का कार्य किया।
राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व में निखार लाने के साथ-साथ उनमें प्रकृति संरक्षण की भावना भी विकसित करते हैं। संस्थान लौटने पर प्राचार्य डॉ. कुलवीर सिंह अहलावत ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन
राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व में निखार लाने के साथ-साथ उनमें प्रकृति संरक्षण की भावना भी विकसित करते हैं। संस्थान लौटने पर प्राचार्य डॉ. कुलवीर सिंह अहलावत ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
विज्ञापन