फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   It was certain that BJP will form government in Haryana with full majority: Kiran Choudhary

हरियाणा में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाना तय था : किरण चौधरी

Mon, 14 Oct 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Oct 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
It was certain that BJP will form government in Haryana with full majority: Kiran Choudhary
पत्रकारों से बातचीत करतीं किरण चौधरी व श्रुति चौधरी।
जूईकलां। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाना तय था। कांग्रेस की हार पर एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा को निशाने पर लिया। उन्होंने ईवीएम पर कांग्रेस के सवाल पर कहा है कि अच्छा होता कांग्रेस जनमत को स्वीकार करती।
विज्ञापन


किरण चौधरी अपनी विधायक बेटी श्रुति चौधरी के साथ गोलागढ़ गांव में अपने समर्थक के घर बेटा होने की खुशी पर आयोजित समारोह में पहुंची थी। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने सबसे पहले कहा कि हमें पता था कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। क्योंकि जहां हुड्डा व उनके बेटे बैठे हैं, वहां नाश होना तय है। किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस टांग खिंचाई, आपसी फूट, गलत टिकट वितरण, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार के कारण हारी। वहीं भाजपा ईमानदारी, बिना पर्ची व खर्ची के नौकरी देने व विकास करने पर जीती है।
विज्ञापन


किरण चौधरी ने कहा कि लोगों को समझ आया और हरियाणा में बापू-बेटा को नकारा गया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाने व चुनाव आयोग में शिकायत देने के सवाल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यहां अंगूर खट्टे वाली कहावत है। कांग्रेस जहां जीती वहां कोई सवाल नहीं, जहां हारे वहां हार का ठीकड़ा ईवीएम पर फोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed