फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   It is the duty of every citizen to protect trees and plants: Ashok Giri

पेड़-पौधों का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य : अशोक गिरी

Mon, 02 Jun 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
It is the duty of every citizen to protect trees and plants: Ashok Giri
भिवानी। सिद्ध पीठ बाबा जहरगिरी आश्रम में शिव शक्ति जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर पर्यावरण संरक्षण अभियान की शुरुआत महंत डॉ. अशोक गिरि महाराज द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड-19 जैसी वैश्विक आपदा के समय पेड़-पौधों से प्राप्त ऑक्सीजन ने लाखों लोगों की जान बचाई। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रकृति की रक्षा कर हम भविष्य की आपदाओं से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार, जिला प्रशासन और वन विभाग द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे पौध रोपण कार्यक्रमों का उद्देश्य भी यही है कि हमारा पर्यावरण संतुलित रहे और हम सभी स्वस्थ जीवन जी सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चंडीगढ़ सचिवालय में सेवारत अधिकारी कमलेश कुमारी, पूर्व प्राचार्य महेंद्र कौर, सीबीएलयू से पीआरओ ऋषि शर्मा एवं प्रांत प्रचार सह प्रमुख भारतीय शिक्षण मंडल हरियाणा प्रांत भागवंती शर्मा, रोहित ऋषि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी कमलेश कुमारी व पीआरओ ऋषि शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल भारत के लिए ही नहीं ,बल्कि दुनिया के लिए जरूरी है। यदि हम पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों के लिए अनेक समस्या खड़ी होंगी। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए।
इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण थीम प्लास्टिक पर अंकुश अभियान के सूत्रधार एवं भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण के प्रति दिया गया संदेश समाज के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक जन आंदोलन बनना चाहिए, जिसमें हर वर्ग के लोग सम्मिलित हों। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे 5 जून को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लें और वृक्षों को बचाने तथा प्लास्टिक पर नियंत्रण के इस मिशन का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed