फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   It is important to make children not only literate but also educated: Chairman

बच्चों को केवल साक्षर नहीं, बल्कि शिक्षित बनाना जरूरी : चेयरमैन

Tue, 03 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 03 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
It is important to make children not only literate but also educated: Chairman
 बुशान में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा। 
तोशाम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल साक्षर नहीं, बल्कि शिक्षित बनाना जरूरी है।
विज्ञापन

बोर्ड चेयरमैन सोमवार को गांव बुशान में निशुल्क बाबा भैरू नाथ लाइब्रेरी समिति के तत्वावधान में आयोजित बाबा भैरु नाथ प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बोर्ड चेयरमैन ने लेफ्टिनेंट अंकित शर्मा सहित विभिन्न 11 स्कूलों के प्रतिभावान छात्रों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि विजय पहलवान सरपंच नाथूवास रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मेहर चंद ने की।
विज्ञापन

बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि लक्ष्य निर्धारित करके दृढ़ निश्चय से पढ़ाई के प्रति जुनून पैदा कर कड़ी मेहनत करें। युवा पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करें, सफलता अवश्य मिलेगी। बोर्ड चेयरमेन ने लेफ्टिनेंट अंकित शर्मा को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अति विशिष्ट अतिथि विजय पहलवान सरपंच नाथूवास ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक होना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अकाउंट ऑफिसर जितेंद्र श्योराण ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट रास्ता नहीं है। इस मौके पर महंत पूर्ण नाथ, अखिल भारतीय कालीरामण खाप के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान वीरेंद्र संडवा, जयसिंह कोच, प्रधान मा.दलबीर, प्रधान नरेश शर्मा, संदीप गौड़, दुलीचंद, सतबीर चैयरमेन, बृजपाल फौजी, विक्रम सिहं मौजूद रहे।



विद्यार्थियों को किया सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह में बुशान, संडवा, हसान, रोढा, ईशरवाल, भेरा, मंढाण, भारीवास, पटौदी व खरकड़ी झांवरी के दसवीं व बारहवीं में मेरिट आने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा खिलाड़ियों व जेआरएफ व नेट की परीक्षा पास करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed