फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ishwar Sharma became the district head of the retired employees organization for the third time

Bhiwani News: ईश्वर शर्मा तीसरी बार बने रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के जिला प्रधान

Mon, 03 Mar 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Mar 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Ishwar Sharma became the district head of the retired employees organization for the third time
भिवानी। पुराना बस स्टैंड के प्रांगण में सोमवार को रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा के भिवानी जिला का त्रिवार्षिक चुनाव ईश्वर शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। चुनाव को लेकर आयोजित मीटिंग में राज्य कार्यकारिणी की तरफ से प्रेम सिंह सैनी, सुरेश चंद्र शर्मा, रण सिंह श्योराण ने भाग लिया।
विज्ञापन

चुनाव की सभी प्रक्रियाओं को मद्देनजर रखते हुए ओमप्रकाश भुक्क्ल ने ईश्वर शर्मा को प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया, जो कि सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया। इसके बाद ईश्वर शर्मा लगातार तीसरी बार रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष बने। इसके अलावा प्रभुराम गिल को चेयरमैन, रामफल सिवाड़ा को सचिव, ओमप्रकाश भुक्क्ल को वरिष्ठ उपप्रधान, जनस्वास्थ्य से बद्री प्रसाद कुड़ल को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा ब्लॉक लोहारू से कर्ण सिंह गिगनाऊ प्रधान, तोशाम से राय सिंह, बहल से राजवीर, कैरू से बलबीर शर्मा, ब्लॉक बवानीखेड़ा से धर्मपाल को प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संगठन हरियाणा के लगातार तीसरी बार जिला प्रधान चुने गए ईश्वर शर्मा संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के हकों की आवाज मजबूती से उठाएंगे और उनके हितों के संघर्ष में पहले कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे, ताकि उनके अधिकारों के शोषण पर रोक लगाई जा सकें। इस अवसर पर बलबीर सिंह, धर्मपाल सिंह, अर्जुन सिंह, हरि सिंह गोयत, द्वारका प्रसाद शर्मा, नफे सिंह, रणबीर सिंह तोमर, आनंद शर्मा, रमेश मान, चैनवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed