फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Isharwal's creation made the district top

ईशरवाल की रचना ने किया जिला टॉप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Isharwal's creation made the district top
12वीं की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान पर रही रचना व चौथे नंबर पर रहे सुमित को मिठाई खिलाकर मुंह ? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में भिवानी जिले के 87.76 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता के शिखर को चूमा। ईशरवारल की रचना ने 489 अंकों के साथ जिला टॉप किया। रैंकिंग में भिवानी छह स्थान की छलांग के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गया जबकि वर्ष 2020 में भिवानी 17वें पायदान पर था।
विज्ञापन

12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम देख परीक्षार्थी झूम उठे। फोन पर पहले एक-दूसरे साथियों का परिणाम जाना और फिर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर देर रात तक परीक्षार्थी एक-दूसरे को बेहतर परिणाम की बधाई देते रहे।
विज्ञापन

2020 में जिले के 78.58 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे। बुधवार को परिणाम घोषणा की सूचना के बाद से ही परीक्षार्थी परिणाम के लिए कंप्यूटर कैफे संचालकों के चक्कर लगाने लगे थे। जब शाम को बोर्ड ने परिणाम घोषित किया तो सभी अपना-अपना परिणाम देखने के लिए लगे रहे। जिले के 14,611 परीक्षार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। जिनमें से 12,823 ने सफलता हासिल की। 1397 परीक्षार्थियों के कंपार्टमेंट आई है। जिले के 391 परीक्षार्थी फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप थ्री में चार में से तीन बेटियां
प्रदेश ही नहीं जिलास्तर पर भी बेटियों ने बाजी मारी। ओवरऑल परिणाम के अलावा जिलास्तर पर टॉप-3 में जगह बनाने वाले चार परीक्षार्थियों में तीन बेटियां है। जिनमें रचना ने 489 अंक, हिना और ज्योति ने 488 अंक हासिल किए। टॉप-3 में शामिल एकमात्र छात्र समित ने 487 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। बेटियां घर के कामों के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल नजर आईं।

परिणाम देखने के लिए परेशान रहे परीक्षार्थी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का परिणाम बुधवार को घोषित होगा, यह समाचार पत्रों में देखने के बाद परीक्षार्थी काफी उत्सुक थे और सुबह से ही परिणाम देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट खोलने का प्रयास करते रहे। बोर्ड ने शाम पांच बजे परिणाम घोषित किया। ऐसे में एक साथ परीक्षार्थियों ने परिणाम देखने का प्रयास किया तो साइट हैंग हो गई। जिस कारण परीक्षार्थी परेशान रहे। परीक्षार्थी देर रात तक भी अपना परिणाम जानने में लगे रहे।
ये रहे टॉप-3
नाम प्राप्त अंक स्कूल का नाम
रचना 489 एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईशरवारल
हिना 488 बीबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूूल लेघा
ज्योति 488 वाईबीवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरकड़ी झांवरी
समित 487 एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईशरवारल
कब कितना रहा परिणाम (प्रतिशत में)
वर्ष परिणाम रैंकिंग
2022 87.76 11
2020 78.58 17
2019 75.14 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed