{"_id":"65204ed3744d4f744100947b","slug":"irrigation-department-workers-who-went-to-stop-water-theft-attacked-case-registered-against-7-bhiwani-news-c-21-hsr1027-233664-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पानी चोरी रोकने गए सिंचाई विभाग के कर्मियों पर हमला, 7 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पानी चोरी रोकने गए सिंचाई विभाग के कर्मियों पर हमला, 7 पर केस दर्ज
Fri, 06 Oct 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
भिवानी।
गांव बड़सी के समीप दुर्जनपुर माइनर से पानी चोरी रोकने गए सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला किया। आरोप है कि पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। हांसी के पेटवाड़ जल सेवाएं मंडल के एसडीओ संदीप की शिकायत पर बवानीखेड़ा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, आर्म्स एक्ट, धमकी व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
सिंचाई विभाग के एसडीओ संदीप ने बताया कि उनके विभाग से जेई योगेश अपनी टीम के साथ बड़सी मोगा 16400 एल प्वाइंट पर पानी चोरी रोकने के लिए गश्त कर रहे थे। इस दौरान सुनील, मनोज और सुरेश नहर में रबड़ का पाइप डालकर पानी चोरी करते मिले। उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त तीनों ने उन्हें धमकी दी। इसके बाद वह डर से वापस चले गए। फिर रात को करीब 11 बजे तीन पुलिस कर्मियों के साथ दुर्जनपुर बड़सी पहुंचे तो सुरेश, मनोज, सुनील, जयप्रकाश और सुनील उर्फ हाकी पानी चोरी कर रहे थे। टीम ने उन्हें पानी चोरी करने से रोकना चाहा तो उक्त व्यक्तियों ने उनके साथ हाथापाई की। इस दौरान फतेह सिंह और राजेश ने आते ही जेई अंकित बिसला पर हमला कर दिया। सुनील ने पिस्तौल से कर्मचारियों पर फायर करने का प्रयास किया। इस दौरान अन्य आरोपी कुल्हाड़ी, फरसा, हलवाई का कोचा व अन्य तेजधार हथियार लिए खड़े थे। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
शिकायत में एसडीओ ने बताया कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ पहले भी पानी चोरी की शिकायत दर्ज है। जांच अधिकारी एसआई वेद सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।