फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   International Athletics Divyang player Monu Ghanghas became Deputy Director in Sports Department

अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स दिव्यांग खिलाड़ी मोनू घणघस खेल विभाग में उपनिदेशक बने

Sun, 21 Mar 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
International Athletics Divyang player Monu Ghanghas became Deputy Director in Sports Department
दिव्यांग खिलाड़ी मोनू घणघस को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। - फोटो : Bhiwani
गांव सुखपुरा निवासी अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक खिलाड़ी मोनू घणघस की नियुक्ति हरियाणा खेल विभाग में खेल उपनिदेशक के पद पर हुई है। मोनू घणघस ने दिव्यांग होते हुए जज्बे के साथ खेल की दुनिया में अपना कदम रखा और जिला, स्टेट व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

मोनू की प्रतिभा की बदौलत हरियाणा सरकार ने पदक लाओ पद पाओ के तहत उन्हें खेल विभाग में उपनिदेशक के पद पर नियुक्त किया है। मोनू घणघस के सिर से बचपन में ही मां का साया उठ गया था। दादी ने उनका पालन पोषण किया। वर्ष 2014 में बुखार के कारण उनके दोनों नेत्रों की ज्योति चली गई थी, लेकिन उन्होंने विकट परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और पैरा एशियन 2018 के खेलों में रजत व कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। वर्ष 2018 में दुबई में जैवलिन थ्रो में 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर मोनू घणघस ने एशियन रिकॉर्ड अपने नाम किया और वर्ल्ड रैंकिंग में प्रथम स्थान पाया। मोनू घणघस ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादी सावित्री देवी, पिता, बड़े भाई व प्रशिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed