{"_id":"6915d10c3ef777320f06df7d","slug":"instructions-to-ensure-that-benefits-of-these-schemes-reach-every-eligible-widow-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-142471-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: योजनाओं का लाभ हर पात्र विधवा तक पहुंचाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: योजनाओं का लाभ हर पात्र विधवा तक पहुंचाने के निर्देश
Fri, 14 Nov 2025 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) पवन कुमार की अध्यक्षता में ऑनलाइन विडो सेल के क्रियान्वयन के लिए वीरवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में संचालित विडो सेल सिस्टम के अंतर्गत विधवाओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई।
सीजेएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की ओर से विधवाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें विधवा पेंशन योजना प्रमुख है इसलिए योजनाओं का लाभ हर पात्र विधवा तक पहुंचे। उन्होंने जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि पेंशन आवेदन पत्रों में कोई त्रुटि या कमी हो तो संबंधित महिलाओं को फोन के माध्यम से सूचित किया जाए और आवश्यक सुधार करवाकर लाभ सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने वन स्टाप सेंटर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महिलाओं को उनके बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाए। बैठक में पुलिस विभाग अधिकारी, नागरिक अस्पताल के चिकित्सक, वन स्टाप सेंटर अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।