फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Instructions to clarify the situation within 24 hours

Bhiwani News: 24 घंटे के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश

Mon, 23 Sep 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 23 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Instructions to clarify the situation within 24 hours
भिवानी। अतिरिक्त उपायुक्त एवं बवानीखेड़ा विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी हर्षित कुमार ने इवीएम प्रशिक्षण की दूसरी पाली में अनुपस्थित रहने वाले छह अधिकारियों, कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें पोलिंग पार्टी नंबर 110 के प्रवेश कुमार, नंबर 109 की वंदना शर्मा, नंबर 85 के धर्मेंद्र सिंह, नंबर 90 के राम अवतार, नंबर 88 के विजय सिंह और नंबर 104 के प्रवीण कुमार शामिल हैं। इन सभी को 24 घंटे के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा उनके विरुद्ध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस नोटिस में कहा गया है कि उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को मतदान ड्यूटी के लिए मतदान पार्टियों में तैनात किया है। उन्हें 21 सितंबर को दूसरी पाली में पंचायत भवन में आयोजित इवीएम प्रशिक्षण में भाग लेने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन यह अधिकारी और कर्मचारी प्रशिक्षण शिविर में मौजूद नहीं हुए जो की एक गंभीर मामला है और चुनाव कार्य के प्रति कोताही भी है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में मतदान दलों को दिया चुनाव के सफल संचालन का सुझाव

भिवानी। मतदान केंद्रों के पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बेहतर चुनाव क्रियान्वयन के लिए रविवार को प्रशिक्षण दिया गया। भिवानी विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम महेश कुमार की अध्यक्षता में आदर्श महिला महाविद्यालय के सभागार में और बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए पंचायत भवन के सभागार में निर्वाचन अधिकारी कम एडीसी हर्षित कुमार की अध्यक्षता में यह शिविर लगा। इसमें मतदान प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान एडीसी हर्षित ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों को प्रशिक्षण में सफल चुनाव संचालन के मतदान प्रक्रिया के लिए सुझाव दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में लगाए गए अधिकारियों के स्वयं के वोट डालने के लिए प्रपत्र संख्या 12 और 12 ए भी भरवाए गए हैं। ताकि वे चुनाव में ड्यूटी के साथ मतदान के भी भागीदार बन सकें।

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के भीतर पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी, पोलिंग अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था, ईवीएम, वीवीपैट, बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट की व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार करें। टेस्ट वोट, मोक पोल, प्रॉक्सी वोट डलवाने सहित अन्य सभी व्यवस्था आयोग की हिदायतों के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ईवीएम चालू रहे और वह सही तरह से काम करे। उसकी स्क्रीन साफ और मतदाताओं के लिए पूरी तरह से ठीक होनी चाहिए।



भिवानी के एसडीएम महेश कुमार ने कहा कि उम्मीदवारों का चयन करने के लिए बटनों की प्रक्रिया की पूरी निष्ठा के साथ जांच करें। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि इवीएम को सुरक्षित रूप से रखा गया है और मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। मतदान शुरू होने से पहले, मतदान केंद्रों पर उम्मीदवारों के मतदान एजेंटों, मतदाताओं को इवीएम के सही काम की डेमो के रूप में उन्हें आत्मसात करने के लिए नकली वोट कराएं।

वीवीपैट में सुनिश्चित करें कि प्रिंटर इवीएम से ठीक तरह से जुड़े। पेपर रोल को सही ढंग से लोड करें। पेपर जाम न हो। वीवीपैट का डिस्प्ले स्पष्ट और मतदाताओं के देखने लायक हो। प्रिंटर सही तरह से काम करे। मतदाताओं को इवीएम पर अपने वोट को सत्यापित करने के बाद वीवीपैट पर जांच करने के लिए निर्देश प्रदान करें।



चुनाव पर्व प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी सुनिश्चित करें कि सीयू की मेमोरी साफ रहे। वोटों को सही तरह से रिकॉर्ड करने के लिए तैयार है। सीयू, ईवीएम और वीवीपैट के साथ सही ढंग से संचार होना चाहिए। सुनिश्चित करें कि ईवीएम और सीयू से सही जुड़ा है। बीयू पर उम्मीदवारों के लिए बटन सही ढंग से लगे हैं और चुनाव में उम्मीदवारों के लिए सही हैं।

एडीसी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों में उम्मीदवारों के पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में मॉक पोल कराकर इवीएम को क्लीयर करके क्लोज जरूर करें। मतदान दौरान हर दो-दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी सेक्टर ऑफिसर्स के जरिये सहायक रिटर्निंग अधिकारी को देें। निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी तय प्रपत्र भरते रहें। मतदान केंद्र पर सामान्य निगरानी में बिजली, पेयजल, रैंप सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच, मतदान प्रक्रिया का प्रबंधन, चुनाव अधिकारियों की गणना और प्रबंध की जानकारी दी गई।




मीडियाकर्मियों को होगी पोलिंग बूथों के आसपास कवरेज करने की अनुमति
मतदान के दिन कवरेज करने आए मीडियाकर्मियों को पोलिंग बूथों के आसपास कवरेज करने की अनुमति रहेगी लेकिन उनको पोलिंग बूथ के अंदर जाकर कवरेज करने की अनुमति नहीं होगी। मतदाता भी मोबाइल फोन लेकर मतदान केंद्रों के भीतर नहीं जाएंगे। प्रशिक्षण कार्यशाला में बवानीखेड़ा क्षेत्र के एआरओ कम डीआरओ सुरेश कुमार, एओ रमन शांडिल्य, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के एईई नसीब धनखड़, भिवानी क्षेत्र के एआरओ कम तहसीलदार सुरेश कुमार, ट्रेनिंग नोडल अधिकारी कम एसडीई प्रवीण कुमार बजाज, सहायक नोडल अधिकारी कम एडीओ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग राकेश रोहिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed