{"_id":"61afadd28c81d44e562038c8","slug":"institution-owner-will-deduct-rs-500-challan-for-not-wearing-mask-dc-bhiwani-news-hsr618832298","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न पहनने पर संस्था मालिक का कटेगा 500 रुपये का चालान : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न पहनने पर संस्था मालिक का कटेगा 500 रुपये का चालान : डीसी
विज्ञापन
अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते उपायुक्त आरएस ढिल्लो। विज्ञप्ति
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। उपायुक्त आरएस ढिल्लो की अध्यक्षता में मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में स्वास्थ्य विभाग, आईएमए के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने कोरोना की आशंकित तीसरी लहर व ओमिक्रॉन वैरिएंट से बचाव को को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा जारी की गई हिदायतों को सख्ती से लागू करें।
उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि अक्सर स्कूल, कॉलेज, परिवहन, दुकानदार, रेस्टोरेंट आदि में भीड़ का आलम बनता है। ऐसे में भीड़भाड़ की जगह पर सोशल दूरी बनाए रखना जरूरी है। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी व प्राइवेट संस्थानों के कार्यालयों में भी काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी भी सोशल दूरी बनाना व मास्क पहनना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि मास्क नहीं पहनने वालों के चालान किए जाएं। संस्था के मुखिया या सर्विस देने वालों के 500 रुपये और अन्य के 200 रुपये के चालान किए जाएं।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि फ्रंट लाईन वर्कर के लिए एसओपी सख्ती से लागू करने को कहा। उपायुक्त ने एआईएम के पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए वे अपने-अपने अस्पतालों में सख्ती से एसओपी लागू करें। उन्होंने कहा कि 50 बेड से अधिक क्षमता वाले अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाएं। कोरोना उपचार से संबंधित जरूरी संसाधन रखें।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से बचाव से संबंधित उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत घर-घर जाकर लोगों की पहचान कर उनका टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।