फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   INSO road jaam in Bhiwani, demand of buses of student

Bhiwani : विद्यार्थियों को कॉलेज तक पहुंचने के लिए नहीं पर्याप्त बसें, लटककर करते हैं सफर, इनसो ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
INSO road jaam in Bhiwani, demand of buses of student
जान जोखिम में डाल कॉलेज का सफर...। रोजाना कॉलेज के हजारों विद्यार्थी इसी तरह जान जोखिम में डालकर घर - फोटो : Bhiwani
भिवानी। बसों की कमी की समस्या को दूर किए जाने की मांग को लेकर इनसो ने सोमवार को भिवानी-हांसी रोड पर जाम लगा दिया। सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्र नेताओं के रोष को देखते हुए पुलिस कर्मचारियों को मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इनसो पदाधिकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन इनसो पदाधिकारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तथा वे अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने इनसो पदाधिकारियों को गिरफ्तार भी किया। करीब तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

इनसो जिला अध्यक्ष सेठी धनाना ने कहा कि छाजूराम चौक के समीप दो महाविद्यालय और एक विश्वविद्यालय है, जहां पर बस नहीं रुकने के कारण विद्यार्थियों को चलती बस से चढ़ना व उतरना पड़ता है। इससे हमेशा उनकी जान को खतरा बना रहता है। इस दौरान कई बार विद्यार्थी चोटिल भी हो चुके हैं। छाजूराम चौक पर बस रुकवाने की मांग को लेकर इनसो लंबे समय से प्रशासन व सरकार से गुहार लगा रहा है। अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बसों की समस्या को जल्द समाधान नहीं हुआ तो इनसो और भी प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर चिंटू लेघां, पुनीत शर्मा, दीपक गिल, जतिन कुमार, देवेंद्र नेहरा, रिंकू खरक, रोहित, रीतिक खरक सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने मौके से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया और कई युवाओं को पुलिस अपने साथ ले गई, जिन्हें बाद में छोड़ा गया।

बसों की समस्या को लेकर हांसी रोड पर जाम लगाकर रहे विद्यार्थियों को खदेड़ती पुलिस। विज्ञप्ति

बसों की समस्या को लेकर हांसी रोड पर जाम लगाकर रहे विद्यार्थियों को खदेड़ती पुलिस। विज्ञप्ति- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed