फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   INLD workers took to the streets in protest against Haryana's water supply cut

Bhiwani News: हरियाणा का पानी बंद करने के विरोध में सड़कों पर उतरे इनेलो कार्यकर्ता

Tue, 06 May 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 06 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
INLD workers took to the streets in protest against Haryana's water supply cut
जल संकट के विरोध में रोष जताते इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता। 
भिवानी। पंजाब सरकार की ओर से हरियाणा का पानी बंद करने पर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी के विरोध में मंगलवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की जिला इकाई सड़कों पर उतर आई तथा जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा व जिला अध्यक्ष अशोक ढाणी माहु की अध्यक्षता में इनेलो का प्रदर्शन पुराना बस स्टैंड से शुरू हुआ।
विज्ञापन

इनेलो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हरियाणा के पानी न देने के बयान व केंद्र सरकार की ओर से इस मामले में हस्तक्षेप न करने पर रोष स्वरूप नारेबाजी की।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा ने कहा कि पंजाब सरकार एसवाईएल नहर मुद्दे पर अड़ंगा डाल रही है और हरियाणा के हक के पानी से उसे वंचित रखा जा रहा है। हरियाणा का किसान पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहा है, जबकि पंजाब सरकार गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रही है। वही इस मामले में केंद्र सरकार भी मूकदर्शक बनी हुई है, जिससे स्पष्ट है कि केंद्र सरकार भी हरियाणा विरोधी कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो इनेलो राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक ढाणी माहु ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व केंद्र सरकार हरियाणा के जल अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के नहरों में पिछले 45 दिन से पानी नहीं है, जबकि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भी पंजाब नहीं मान रहा, लेकिन इसके बावजूद भी केंद्र सरकार चुप बैठी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को तुरंत हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर पंजाब की हरकतों का कड़ा जवाब देना चाहिए तथा हरियाणा को उसके हक का पानी दिलाना चाहिए। इस अवसर पर मा. धर्मपाल ओबरा, कृष्ण मित्ताथल, अनिल पंघाल, जितेंद्र मिनी गौरीपुर, भूप सिंह, महिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, इंदु परमार, शारदा मिश्रा, जगराम, रण सिंह श्योराण, विजेंद्र दुन, दिलबाग चेयरमैन, अनिल सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed