फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   INLD has always been at the forefront in protecting the rights of women: Sunaina Chautala

महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी रही इनेलो : सुनैना चौटाला

Thu, 29 May 2025 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 29 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
INLD has always been at the forefront in protecting the rights of women: Sunaina Chautala
पार्टी की महिला इकाई की बैठक को संबोधित करती इनेलो महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला। 
भिवानी। इंडियन नेशनल लोकदल की महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला व महिला प्रदेश अध्यक्षा तनुजा ने वीरवार को मिनी बाईपास स्थित इंद्राज गार्डन के सामने पार्टी की महिला इकाई को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए इनेलो हमेशा अग्रणी रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं संगठन की रीढ़ होती हैं और उनका सशक्त होना पार्टी की मजबूती का संकेत है। सुनैना चौटाला व तनुजा ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर इनेलो की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं की भूमिका हरियाणा की राजनीति में और अधिक प्रभावशाली होगी और इसके लिए उन्हें तैयार रहना चाहिए।
इनेलो महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा की ओर से हाल ही में महिलाओं के लिए दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान न केवल महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि यह समाज में असंवेदनशीलता को भी बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को महिलाओं के प्रति अपने दृष्टिकोण में सुधार लाना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में महिलाएं किसी भी रूप में सुरक्षित नहीं है तथा उनसे बलात्कार, छीना-झपटी और दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं दिनों दिन बढ़ रही है।

इनेलो महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा तनुजा ने पार्टी संगठन में महिलाओं की भागीदारी को अहम बताते हुए अधिकाधिक संख्या में महिलाओं को इनेलो से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इनेलो महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी रही है और आगे भी रहेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु, महिला जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, सुनील लांबा, दिलबाग चेयरमैन, जितेंद्र मिनी गौरीपुर, अनिल पंघाल, कृष्ण मिताथल, भूपेंद्र कोच, राजेंद्र डीएसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed