{"_id":"65efe4f665bda17b800dfb79","slug":"indian-industry-trade-board-meeting-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-114506-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में धारा 43 बीएच का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में धारा 43 बीएच का किया विरोध
Tue, 12 Mar 2024 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय गवर्निंग बॉडी की बैठक कांस्टीट्यूशन क्लब रफी मार्ग नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूरे देश के सभी प्रदेशों के व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक का संचालन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने किया। हरियाणा व्यापार मंडल भिवानी के प्रधान भानु प्रकाश ने बताया विभिन्न व्यापारिक प्रतिनिधियों ने बैठक में विभिन्न मुद्दे उठाए। जिनमें कुछ प्रमुख मुद्दों पर निम्नलिखित हैं। धारा 43 बीएच को लेकर पूरे देश के व्यापारियों में रोष व्याप्त है और व्यापार मंडल की प्रत्येक इकाई द्वारा देश के सभी सांसदों को ज्ञापन दिए जाएंगे। व्यापारी प्रतिनिधियों ने धारा को चुनाव से पूर्व स्थगित करने की भी मांग उठाई है।
व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार नियम कोई भी ले उससे पूर्व विशेषज्ञों और व्यापार मंडल प्रतिनिधियों के साथ एक बार अवश्य बैठकर चर्चा करें। व्यापार मंडल द्वारा अपनी मांगों को सभी राजनीतिक दलों तक भिजवाने की भी बात हुई और जो भी राजनीतिक दल इन मांगों को मांगने पर समर्थन करता है उस पर व्यापार मंडल की कोर कमेटी आगे निर्णय लेगी इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में हरियाणा व्यापार मंडल की ओर से व्यापारियों की मांगों का ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा जिसे सरकार के सामने रखा जाएगा।