{"_id":"62951bf78841e97cb4382364","slug":"increase-joindis-patient-in-bhiwani-due-to-drink-spoil-water-bhiwani-news-hsr6330589112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani : दूषित पानी पीने से भिवानी शहर में बढ़ रहे पीलिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani : दूषित पानी पीने से भिवानी शहर में बढ़ रहे पीलिया के मरीज
विज्ञापन
ओपीडी में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। बदलते मौसम के साथ ही इन दिनों बीमारियों में भी इजाफा हो रहा है। इसके कारण जिले में सबसे अधिक पीलिया के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। 10 दिन पहले नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पीलिया का एक-दो मरीज ही आता था। अब वह आंकड़ा आठ से 10 मरीजों पर पहुंच गया है।
नागरिक अस्पताल के अलावा शहर के निजी अस्पतालों में भी पीलिया से ग्रस्त मरीज इलाज करा रहे हैं। ज्यादातर मरीज तो अस्पताल के वार्डों में दाखिल होकर ही उपचार ले रहे हैं। शहर की अधिकतर कॉलोनियों में दूषित पेजयल सप्लाई हो रहा है। इससे पीलिया रोग बढ़ रहा है। नागरिक अस्पताल में सरकार की ओर से हेपेटाइटिस बी और सी के दवा और टेस्ट की निशुल्क सुविधा दी गई है, जिनके लिए पहले निजी लैब में काफी रुपये खर्च करके जांच करवानी पड़ती थी।
पीलिया के लक्षण
आंखों में पीलापन आना, त्वचा का पीला पड़ना, जल्दी थकान महसूस होना, पेट में दर्द होना, वजन घटना, भूख न लगना, बुखार आना, थकान, पेट में दर्द, लीवर में सूजन के कारण पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द, उल्टी और जी मिचलाना, बुखार, फ्लू जैसे लक्षण, ठंड लगना, गहरे रंग का पेशाब, पेट में दर्द, त्वचा के रंग में बदलाव आदि पीलिया के लक्षण है।
विज्ञापन
पीलिया से ग्रस्त मरीज ये खाएं
फलों का जूस पीएं, ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं, ताजा और शुद्ध भोजन करें, थोड़ा-थोड़ा खाना दिन में 4-6 बार खाएं, खाना खाने से पहले अच्छी तरह हाथों को धोएं और इन सबके अलावा दही, मूली, प्याज, पपीता, तुलसी, टमाटर, छाछ, नारियल पानी, धनिया का बीज, गिलोय और शहद को खाने में शामिल करें।
पीलिया रोग की रोकथाम एवं बचाव
- डाइट : संतुलित डाइट लीवर को स्वस्थ बनाने में मदद करती है। अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों और फलों को शामिल करें।
- व्यायाम : रोजाना सुबह या शाम में हल्का-फुल्का व्यायाम आपके लिवर को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप निष्क्रिय जीवन जीते हैं तो आपको हल्का-फुल्का व्यायाम शुरू कर देना चाहिए।
- स्वच्छता : दैनिक जीवन में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। साफ पानी पीएं और साफ फलों एवं सब्जियों का सेवन करें।
- शराब से रहें दूर : शराब पीने से लीवर को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। पीलिया से बचने के लिए शराब से दूर रहें।
शुद्ध पानी पीएं
पीलिया से बचाव के लिए सबसे अधिक आवश्यक है शुद्ध पानी और शुद्ध भोजन। इन दिनों काफी जगह पर दूषित पेयजल सप्लाई हो रहा है। इससे काफी लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए पानी को पीने से पहले अच्छे से गर्म करें और ठंडा होने के बाद ही पीएं। अस्पताल की ओपीडी में भी पीलिया के रोजाना नए मरीज आ रहे है, जिन्हें दवा के साथ ही उचित सावधानियों का परामर्श दे रहे हैं।
- डॉ. यतिन गुप्ता, सीनियर फिजिशियन, नागरिक अस्पताल।