फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Inauguration of grand archway in Bhiwani today

Bhiwani News: खाटूश्याम की तर्ज पर भिवानी में भव्य तोरण द्वार का उद्घाटन आज

Sun, 09 Mar 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 09 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of grand archway in Bhiwani today
भिवानी। बीटीएम चौक स्थित श्रीश्याम मंदिर की ओर से नवनिर्मित भव्य श्याम तोरण द्वार का उद्घाटन समारोह फाल्गुन शुक्ला पक्ष की एकादशी की पूर्व संध्या रविवार शाम छह बजे किया जाएगा। उद्घाटन सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह करेंगे। समारोह की अध्यक्षता विधायक घनश्याम सर्राफ करेंगे।
विज्ञापन

समारोह के विशिष्ट अतिथि नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह होंगे। श्रीश्याम मंदिर चिरंजीव के संस्थापक घनश्याम शर्मा ने बताया कि भिवानी में खाटू श्याम बाबा की तर्ज पर इस तोरण द्वार का निर्माण किया गया है। यह भव्य विशाल तोरण द्वार एक वर्ष से भी अधिक समय में बनकर तैयार हुआ है।
विज्ञापन

घनश्याम शर्मा ने बताया कि समारोह उद्घाटन के समय भक्तों एवं महिलाओं द्वारा ध्वज यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। समारोह के पश्चात सभी भक्तजन ढोल नगाड़ों एवं श्याम बाबा के जयकारों के साथ मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के साथ श्याम मंदिर तक पैदल यात्रा करके श्याम मंदिर प्रांगण में श्याम बाबा को फागुन (ह़ोली) महोत्सव की बधाई देगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरा बाबा जरनानाथ के धाम में हुआ जागरण

बवानीखेड़ा। डेरा बाबा जरनानाथ के धाम में शनिवार को वार्षिक उत्सव के रूप में जागरण और प्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। डेरा संतों के रूप में नाथ संप्रदाय 32 मान भरथरी बैराग डेरा बाबा जरनानाथ के नाम से प्रसिद्ध हैं।


सेवक रणजीत शर्मा, अर्जुन मित्तल, जयबीर तंवर ने बताया कि नवमी के अवसर पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा जोगियान समाध ट्रस्ट के सचिव गजानंद कौशिक, कोषाध्यक्ष रामफल मित्तल व डेरा सेवा समिति के सदस्य रविन्द्र सिंह तंवर ,राकेश तंवर गोलू शर्मा, रवि तंवर,सागर भजनका, मास्टर हूमेश, मंजीत तंवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed