फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In the workshop, teachers were informed about tab operation

कार्यशाला में शिक्षकों को टैब संचालन के बारे में जानकारी दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
In the workshop, teachers were informed about tab operation
पंडित सीताराम स्कूल में कार्यशाला में टैब चलाने की जानकारी लेते शिक्षक। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। राजकीय स्कूलों के दसवीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों और शिक्षकों को सरकारी की ओर से निशुल्क टैबलेट वितरित किए गए। सरकार से मिले टैबलेट का संचालन करना शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए आफत बन गया। इसकी वजह से वे न तो इनके पाठ्यक्रम ले पाते थे और न ही कोई ऑनलाइन कक्षाएं। ऐसे में जिला शिक्षा विभाग ने उनकी इस समस्या के निदान के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें शिक्षकों को टैबलेट संचालन की विस्तार से जानकारी दी। इसके लिए महम गेट स्थित पंडित सीताराम शास्त्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को जानकारी दी गई की टैबलेट में विद्यार्थियों के नाम पर ही सिम कार्ड उपलब्ध करवाई गई है। सिम डालने के बाद विद्यार्थी या शिक्षक टैब में अपनी ईमेल आईडी बनाएंगे, जिसके बाद टैब पूरी तरह शुरू हो जाएगा। टैब में दिशा और अवसर एप ही चल पाएगा। टैब में पढ़ाई के अलावा अन्य कोई एप्लीकेशन प्रयोग नहीं हो पाएगी। इसके लिए दिशा एप में कक्षा का पाठ्यक्रम देख पाएंगे और अवसर एप में ऑनलाइन कक्षा सहित कक्षा के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही जो विद्यार्थी अपने टैब में ये दोनों एप डाउनलोड नहीं करेगा, उसकी जानकारी टैब कंपनी के पास चली जाएगी। जहां से कंपनी के द्वारा शिक्षा विभाग को सूचना दी जाएगी और शिक्षा विभाग संबंधित स्कूल मुखिया को उक्त विद्यार्थी की जानकारी भेज देगा और एप डाउनलोड करवाने का निर्देश देगा। ऐसे में प्रत्येक विद्यार्थी के फोन में दोनों एप डाउनलोड करवाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए है।
विज्ञापन

22 हजार से अधिक विद्यार्थियों के हाथ में आए टैब
जिले के तोशाम, भिवानी, बवानीखेड़ा, लोहारू, सिवानी, कैरू और बहल खंड में 22 हजार टैब वितरित किए हैं, ताकि सभी विद्यार्थी डिजिटल पढ़ाई कर सकें। वहीं पहले चरण में पांच मई को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में कुल 3207 टैब वितरित किए, जिनमें 3076 विद्यार्थियों और 131 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए। इनमें कक्षा 10वीं की 2042 छात्राएं और 37 छात्र हैं। कक्षा 12वीं की 850 छात्राओं और 147 छात्रों को टैबलेट दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में डिजिटल शिक्षा बेहतर करने के लिए सरकार लगातार बेहतरीन प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में राजकीय स्कूलों के 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों और शिक्षकों को निशुल्क टैबलेट वितरित किए हैं। टैबलेट के प्रयोग के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को काफी परेशानियां आ रही थी, जिन्हें दूर करने के लिए कार्यशाला का आयोजन पर उन्हें प्रशिक्षित किया है। अब शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को टैबलेट के बारे में जानकारी देंगे।
- रामअवतार शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed