{"_id":"67e6fbc4ec99cabc0c0a015b","slug":"in-the-netball-competition-chandigarh-defeated-bihar-team-by-a-margin-of-17-15-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131913-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नेटबाल स्पर्धा में चंडीगढ़ ने बिहार की टीम को 17-15 के अंतर से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नेटबाल स्पर्धा में चंडीगढ़ ने बिहार की टीम को 17-15 के अंतर से हराया
Sat, 29 Mar 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सैकंडरी स्कूल में लड़के व लड़कियों के वर्ग की तीसरी फास्ट फाईव सब जूनियर राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। तीन दिवसीय राष्ट्रीय नेटबाल चैंपियनशिप में देश भर की 44 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में चंडीगढ़ ने बिहार को 17-15 के अंतर से हराया।
प्रतियोगिता में बतौर मुख्यअतिथि श्रीबालाजी सीनियर सैकंडरी स्कूल की संचालिका रेणुका शर्मा और विशिष्ट अतिथि के तौर पर नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव विजेंद्र दहिया, नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रधान सुमन कौशिक, इतिहास प्रवक्ता राजेश नागर, चंडीगढ़ नेटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास शर्मा, टूर्नामेंट कमेटी के कन्वीनर लक्ष्मण, टैक्नीकल कमेटी के चेयरमैन अशोक आनंद, श्रीबालाजी स्कूल के एमडी पवन कौशिक पहुंचे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
ये रहे खेल परिणाम : प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए महासचिव बबीता दहिया ने बताया कि लड़कों के वर्ग में चंडीगढ़ ने बिहार को 17-15 के अंतर से, दिल्ली ने गोवा को 36-7 के अंतर से, उड़ीसा ने उत्तराखंड को 17-6 के अंतर से, उत्तर प्रदेश ने जम्मू कश्मीर को 18-7 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
वहीं लड़कियों के वर्ग में छत्तीसगढ़ ने बिहार को 10-6 के अंतर से, जम्मू कश्मीर ने उड़ीसा को 6-4 के अंतर से, पंजाब ने आसाम को 22-15 के अंतर से, मध्य प्रदेश ने गोवा को 9-5 के अंतर से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।