फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In second place, Rain and Vampires beat Scream Paramount

Bhiwani News: दोपहर बाद बदला मौसम, बारिश और ठंडी हवाओं ने बढ़ाया सुकून

Mon, 16 Jun 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
In second place, Rain and Vampires beat Scream Paramount
बहल के बीडीपीओ कार्यालय के सामने हुआ जलभराव।
भिवानी। चिलचिलाती धूप ने सोमवार को सुबह से ही लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था, जिससे गर्मी चरम पर थी। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे तापमान में करीब 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लोग घरों से बाहर निकलकर पार्कों और बाजारों का रुख करने लगे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से जिले में लगातार तापमान बढ़ रहा था, जिससे कूलर और एसी भी बेअसर हो गए थे। जून के महीने में तेज गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया था। ऐसे में सोमवार की बारिश ने लोगों को कुछ राहत जरूर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले कुछ दिन मौसम में आएगा उतार-चढ़ाव
भिवानी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. देवीलाल ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। कहीं तेज धूप तो कहीं बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि इस परिवर्तनशील मौसम के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत महसूस की जा रही है। डॉ. देवीलाल ने किसानों को सलाह दी है कि बागवानी और नर्सरी में लगे पौधों की सिंचाई शाम के समय करें, ताकि नमी बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कपास की निराई और गुड़ाई का कार्य किसान शुरू कर सकते हैं, क्योंकि बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ी है। उन्होंने अनुमान जताया कि 19-20 जून के बाद क्षेत्र में मानसून की वर्षा शुरू हो सकती है, जिससे खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed