फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In NSS camp, information was given about better health and nutrition

Bhiwani News: एनएसएस शिविर में बेहतर स्वास्थ्य और पोषक तत्वों के बारे में बताया

Thu, 06 Mar 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
In NSS camp, information was given about better health and nutrition
मांगों को लेकर नारेबाजी ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के सदस्य। 
लोहारू। चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दौरान वीरवार को दोपहर में पोषण एवं स्वास्थ्य सत्र का आयोजन किया गया। इसमें शिविरार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स दिए गए और शिविरार्थियों को पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ. मुकेश चहल की अध्यक्षता और डॉ. अंजू के निर्देशन में पांच दिनों से चल रहे एनएसएस शिविर की शुरुआत असेंबली के साथ की गई। इसमें एनएसएस के उद्देश्यों को दोहरा गया और समाज सेवा की भावना को जीवन में ढालने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

शिविरार्थियों ने कॉलेज परिसर में श्रमदान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सीमा ने श्रमदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि स्वच्छता केवल बाहरी सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे विचारों और आचरण में भी होनी चाहिए। पोषण और स्वास्थ्य के विशेष सत्र में रचना सोनी ने बच्चों को संतुलित आहार, पोषण और स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सही पोषण से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक क्षमता भी बेहतर होती है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मुकेश चहल सहित शिविरार्थी मौजूद रहे। शिविरार्थियों ने बाद में गिगनाऊ के इंडो इजराइल बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का दौरा कर वहां किसानों को दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed