फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In Haryana, Congress is not fighting with BJP, but with Congress itself: Amit Shah

हरियाणा में भाजपा से नहीं, बल्कि कांग्रेस की खुद कांग्रेस से लड़ाई : अमित शाह

Tue, 17 Sep 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 17 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
In Haryana, Congress is not fighting with BJP, but with Congress itself: Amit Shah
बहल में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में मौजूद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सै
बहल(भिवानी)। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बहल के खेल स्टेडियम में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी झूठ बोलने की बड़ी मशीन है जो हर भाषा में झूठ बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई भाजपा से नहीं है। वह अपनी अंदरूनी लड़ाई लड़ रही है और हरियाणा प्रदेश में चार-चार नेता सीएम की लाइन में लगे है। जो पार्टी अपने अंदर ही लड़ाई लड़ रही हो वो चुनाव कैसे लड़ेगी।
विज्ञापन

वे मंगलवार को लोहारू से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले अमेरिका में व बाद में कश्मीर में झूठ बोला है। लेकिन, भाजपा शासन न तो धारा 370 पर लिए फैसले को बदलने देगी और न हीं आरक्षण को खत्म होने देगी। हरियाणा वीर जवानों, किसानों और खिलाड़ियों की भूमि है। देश में हरियाणा का सेना, खेती व खेल में सर्वाधिक योगदान रहा है। किसानों ने देश का खाद्यान्न से भंडार भरने का काम किया है वहीं ओलंपिक, पैरालंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों की देश के विजेता खिलाड़ियों में सबसे ऊपर योगदान होता है। इसके अलावा हरियाणा के जवानों ने सेना में भर्ती होकर देश सेवा में जो अपना योगदान दिया है वो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इन तीनों का भरपूर मान, सम्मान देने का काम किया है।
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि हुड्डा ने अपने दस साल के शासनकाल में निवेश और नौकरी को बर्बाद करने का काम किया है। हुड्डा सरकार ने दस साल में हरियाणा में 41 हजार करोड़ रुपये दिए जबकि मोदी सरकार ने इतने ही समय में हरियाणा को एक लाख 43 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया है। वहीं, सेना के जवानों को वन रैंक वन पैंशन के मुद्दे को कांग्रेस के हर प्रधानमंत्री ने लटकाए रखा जबकि मोदी ने 2014 में सत्ता में आते ही वर्ष 2015 में यह वादा पूरा कर जवानों का सम्मान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांंग्रेस फैला रही झूठ
उन्होंने कहा कि कांंग्रेस एक झूठ फैला रही है कि अग्निवीर जवानों को बाद में नौकरी नहीं मिलेगी और वे बेरोजगार हो जाएंगे। पर, ऐसा नहीं है। भाजपा हर अग्निवीर को वहां से आने के बाद नौकरी देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा खिलाड़ियों का देश है। भाजपा सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक व तहसील स्तर पर खेल और कोचिंग की सुविधा देगी।

24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल चार फसलों पर एमएसपी देती थी लेकिन भाजपा सरकार ने 24 फसलों पर एमएसपी देने का काम किया है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों की फसल का एक एक दाना खरीदने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में अकेले भिवानी में 67 हजार एकड़ भूमि की सिंचाई हुई है व छह लाख 49 हजार किसानों के कर्जे माफ हुए है। भिवानी में मेडिकल कॉलेज की सुविधा के अलावा जिले में चार कॉलेेज बनवाए है। भिवानी सहित प्रदेश की 25 मंडियों में केवल 25 रुपये में भोजन की सुविधा दी है। इसके अलावा लखपति दीदी, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य योजनाओं को क्रियांवित कर लोगों का जीवनस्तर ऊंचा उठाने का काम किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में किसानों को हर सुविधा देने का काम किया है। मात्र 56 दिन के शासनकाल में उन्होंने अनेकों जनहितैषी फैसले लिए हैं जिससे आमजन को सीधा फायदा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed