{"_id":"68b9e27948e054654d0172aa","slug":"in-dhigawa-market-the-license-of-the-sealed-medical-store-was-revoked-expired-medications-and-medicines-without-bills-were-destroyed-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139195-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ढिगावा मंडी में सील मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द, एक्सपायरी व बिना बिल की दवाइयां नष्ट कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ढिगावा मंडी में सील मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द, एक्सपायरी व बिना बिल की दवाइयां नष्ट कीं
विज्ञापन
ढिगावा। भिवानी ड्रग्स इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार और उनकी टीम ने वीरवार को ढिगावा मंडी में एक सील किए गए मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द कर दिया। दवाइयों के बिल वाले सामान को वापस भेजने या बेचने की मोहलत दी गई, जबकि बिना बिल की दवाइयों को मौके पर नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से गठित नशा मुक्ति कमेटी के अभियान के तहत की गई।
कमेटी 25 जून से लगातार छापे मार रही है। इस दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी और संदिग्ध नशे की दवाइयां बरामद हुईं। नशा मुक्ति कमेटी के सदस्य संदीप ने बताया कि नशे में इस्तेमाल होने वाली सिरिंजों की बढ़ती संख्या पर पुलिस और लोहारू प्रशासन से मिलकर यह अभियान चलाया गया। पुलिस विभाग ने कमेटी के एक सदस्य को नशे की दवा खरीदने भेजा, जिसे मेडिकल स्टोर ने अवैध दवा उपलब्ध कराई। इसकी सूचना लोहारू प्रशासन द्वारा जिला ड्रग्स विभाग को दी गई, जिसने तुरंत छापा मारा।
सरपंच धर्मबीर सिंह ने बताया कि नशे से हो रही समस्या को रोकने के लिए डीएसपी के नेतृत्व में कमेटी का गठन हुआ, जिसमें एसडीएम लोहारू द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नारायण प्रकाश शर्मा को भी तैनात किया गया। टीम ने मेडिकल स्टोर की सील खोलकर एक्सपायरी और बिना बिल वाली दवाओं को नष्ट कर दिया, जबकि बिल वाली दवाओं को वापस करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।