{"_id":"67eecfe12c42a2fccc0868ae","slug":"in-a-fight-between-mother-in-law-and-daughter-in-law-the-daughter-in-laws-thumb-and-finger-were-cut-by-gandasa-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132217-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सास-बहू के झगड़े में बहू के अंगूठा और अंगुली गंडासा में कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सास-बहू के झगड़े में बहू के अंगूठा और अंगुली गंडासा में कटी
विज्ञापन
भिवानी। बहल क्षेत्र के गांव सुरपुरा खुर्द में सास बहू के झगड़े में एक विवाहिता का अंगूठा और अंगुली गंडासा (पशुओं का चारा काटने की मशीन) में आ गया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं इस संबंध में बहल पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बहल पुलिस को दी शिकायत में गांव सुरपुरा खुर्द निवासी नैन्सी (26) ने बताया कि उसकी करीब छह साल पहले शादी हुई थी। उसका चार साल का एक बेटा है। जो सुरपुरा खुर्द में अपने दादा दादी के पास रहता है। गत 14 मार्च को वह घर के अंदर बने पशुओं के बाड़े के पास बैठी थी। इसी दौरान उसकी सास ओर ससुर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका पति भी वहां आ गया। उसने भी सास ससुर के कहने पर उसके साथ मारपीट की।
महिला ने बताया कि उसकी सास ने उसे पशुओं का चारा काटने वाले गंडासे की तरफ धकेल दिया। इसकी वजह से उसके दाहिने हाथ का अंगूठा और अंगुली गंडासे में आने से कट गई। उसका पिता उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार दिया। वहीं बहल पुलिस ने नैन्सी की शिकायत पर आरोपी सांस सुलोचना, ससुर रमेश व पति राकेश के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।