फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   In a clash between two bulls, a 10-year-old boy was picked up by the bull and thrown by its horns, his condition is critical.

Bhiwani News: दो सांड़ों की भिड़ंत में 10 वर्षीय बच्चे को सांड़ ने सींगों से उठाकर पटका, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
In a clash between two bulls, a 10-year-old boy was picked up by the bull and thrown by its horns, his condition is critical.
भोजावाली देवी मंदिर के समीप आपस में   लड़ते सांड।
भिवानी। वीरवार शाम को भोजावाली देवी माता मंदिर से गुर्जरों वाली ढाणी के पास दो सांडों की भिड़ंत में दस वर्षीय बच्चे को एक सांड़ ने सींगों से उठाकर पटक दिया। आसपास के लोग गंभीर हालत में बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


शहर के वार्ड सात और आठ की हदबंदी के बीच भोजावाली माता मंदिर से गुरु रविदास मंदिर तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा मुख्य रास्ता है। जिस पर लावारिस पशुओं का उत्पात इतना बढ़ गया है कि रोजाना ही यहां हादसे होते रहते हैं। वीरवार को गुरु रविदास मार्ग पर गुर्जरों की ढाणी के समीप दो सांड़ आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां पर दस वर्षीय रवींद्र को एक सांड़ ने सींगों में उठाकर पटक दिया। इससे बच्चा बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे संभाला और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे के पैर और कमर पर काफी चोटें आई थीं। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पहले मौके और फिर अपने लाडले का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

वार्ड सात और आठ की हदबंदी के बीच में आता है मुख्य रास्ता

शहर के वार्ड आठ से पार्षद हर्षदीप है और वार्ड सात से नगर परिषद की चेयरपर्सन प्रीति भवानी प्रताप हैं। दोनों ही वार्डों के बीच शहर का मुख्य रास्ता भोजावाली देवी मंदिर से गुरु रविदास तक जाता है। करीब डेढ़ किलोमीटर दायरे के इस मुख्य मार्ग पर आए दिन लावारिस पशु खाने की चीजों को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे दुकानदारों को भी काफी नुकसान झेलना पड़ता है वहीं बुजुर्ग भी घायल हो जाते हैं।



हिंसक होकर आपस में लड़ने लगते हैं लावारिस पशु : रवींद्र सरोहा

क्षेत्र निवासी रवींद्र सरोहा ने बताया कि वीरवार को एक बच्चा लावारिस सांड़ों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने बताया कि यहां आए दिन लावारिस पशु खाने की चीजों को लेकर हिंसक होकर आपस में लड़ने लगते हैं। इसकी वजह से यहां बच्चों और बजुर्गों का गुजरना भी दूभर हो गया है। सुबह और शाम को यहां कुछ बुजुर्ग सैर सपाटा भी करते हैं, जिन्हें हमेशा लावारिस पशुओं द्वारा चोटिल किए जाने का डर बना रहता है। नगर परिषद और प्रशासन से भी लावारिस पशुओं से निजात दिलाने की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed